BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: 200 साल पुराने बालाजी मंदिर पर संकट!, आस्था.. <<     KHABAR : 45 लाख विश्वकर्मा समाज की ताकत का होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुरैना में अवैध रेत खनन पर प्रशासन सख्त,.. <<     KHABAR : नीमच में 200 साल पुराने माधोपुरी बालाजी.. <<     BIG NEWS : बड़ी सादड़ी-नीमच रेल लाइन का 11 जून को सीआरएस.. <<     VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2023, 8:12 pm
KHABAR : उद्योग अपने सीएसआर फण्ड का उपयोग स्थानीय जरूरतमंदों की मदद के लिए करें, कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश, पौधारोपण कर शपथ भी दिलाई, पढ़े खबर 

Share On:-

देवास। सामाजिक संस्था एक्ट-ईव एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सौजन्य से जवाहर नगर के सरकारी स्कूल में 30 सेट फर्नीचर के लोकार्पण में कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि समाज में जरूरतमंदों की मदद के लिए यदि शासन और सामाजिक संस्थाएं मिलकर काम करें तो समाज की दशा और दिशा बदली जा सकती है। शहर के सक्षम समाजसेवियों और उद्योगों को इस दिशा में काम कर रहे लोगों का खुले मन से सहयोग करना चाहिए।
कलेक्टर गुप्ता ने एक्ट-ईव फाउंडेशन द्वारा किये जा रहे कार्यों की तथा फर्नीचर की गुणवत्ता की सराहना की। कलेक्टर गुप्ता ने स्कूल परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
एक्ट-ईव फाउंडेशन अध्यक्ष मोहन वर्मा तथा सन फार्मा इंडस्ट्रीज के वरिष्ट प्रबंधक विवेक भार्गव ने बताया कि पांच सरकारी स्कूलों में लगभग पांच लाख कीमत के 160 फर्नीचर सेट सन फार्मा द्वारा दिए जाने हैं। इन स्कूलों में आठवीं तक के बच्चे ज़मीन पर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर है। शुरूवात जवाहर नगर मीडिल स्कूल से हुई। जहां कलेक्टर गुप्ता द्वारा फर्नीचर का लोकार्पण किया गया। आगामी दिनों में अन्य चार स्कूलों में बाकी 130 फर्नीचर सेट और दिए जाने हैं।
कलेक्टर गुप्ता का स्वागत स्कूल की ओर से प्रधान अध्यापिका नसरीन शेख ने तथा एक्ट-ईव फाउंडेशन अध्यक्ष मोहन वर्मा ने किया। संस्था सचिव किशोर असनानी तथा टीम ने कलेक्टर गुप्ता को स्मृति चिन्ह भेंट किया। कार्यक्रम में अतिथि रूप में सन फार्मा के वरिष्ठ प्रबंधक विवेक भार्गव एवं कमलेश देवीकर, शिक्षाविद विजय श्रीवास्तव, सीएएसएम जैन, बीआरसी किशोर वर्मा उपस्थित थे।
फर्नीचर लोकार्पण के इस कार्यक्रम में किशोर कनासे, योगेंद्र सिंह चावड़ा, संतोष विजयवर्गीय, अनिल पवार, इसाक शेख, शैलेन्द्र जोशी, प्रदीप शर्मा, अमल बेरा, सुनील अयाचित, मुकेश तिवारी, मनीषा असनानी, वंदना शर्मा, कोकिला बेरा, बापट, नीता शर्मा, हंसा चौधरी, दिव्या निगम सहित स्कूल स्टॉफ उपस्थित था। संचालन दीपा खोलगडे ने किया व आभार संजीदा सैय्यद ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE