BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: 200 साल पुराने बालाजी मंदिर पर संकट!, आस्था.. <<     KHABAR : 45 लाख विश्वकर्मा समाज की ताकत का होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुरैना में अवैध रेत खनन पर प्रशासन सख्त,.. <<     KHABAR : नीमच में 200 साल पुराने माधोपुरी बालाजी.. <<     BIG NEWS : बड़ी सादड़ी-नीमच रेल लाइन का 11 जून को सीआरएस.. <<     VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 22, 2023, 8:27 pm
NEWS : पुलिस अधीक्षक ने किया शंभूपुरा का वार्षिक निरीक्षण, मौके पर मौजूद अधिकारियों-कर्मचारियों को दिए साफ-सफाई सहित थाने का रिकॉर्ड संधारण करने के निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। बुधवार को थाना शंभूपुरा का पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने औपचारिक वार्षिक निरीक्षण किया। थाने के मेस, बेरिक व कार्यालय कक्षों की साफ सफाई नियमित रखने व रिकॉर्ड संधारण संबंधी आवश्यक निर्देश दिए। थाने के सीएलजी सदस्यों से भी संवाद किया।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने भदेसर पुलिस उप अधीक्षक धर्माराम गिला एवं थानाधिकारी शंभूपुरा अध्यात्म गौतम की उपस्थिति में शंभूपुरा पुलिस थाना का बुधवार को औपचारिक वार्षिक निरीक्षण किया। 
पुलिस अधीक्षक के थाने पर आगमन पर गार्ड द्वारा सलामी दी गई। थाने पर विभिन्न शाखाओ का बारीकी से निरीक्षण किया गया, उन्होंने थाने की मेस, जवानों के विश्राम घर व कार्यालय कक्षों की नियमित साफ सफाई रखने, जवानों को स्वस्थ रहने के साथ साथ पोष्टिक भोजन करने की सलाह भी दी। थाने के समस्त रिकॉर्ड का सही रख रखाव कर उनके उचित संधारण के निर्देश दिए। थाने पर सीएलजी सदस्य, शांति समिति सदस्य, पुलिस मित्र व सुरक्षा सखी के करीब 125 महिलाएं एवं पुरुष की मीटिंग ली गई। जिसमें सभी ने अपनी-अपनी बात रखी व थाना क्षेत्र को अच्छा कार्य क्षेत्र बताया। मिटिंग में लोगों द्वारा रखी गई बातों का पूरी तरह से निस्तारण करने का आश्वासन दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE