BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: 200 साल पुराने बालाजी मंदिर पर संकट!, आस्था.. <<     KHABAR : 45 लाख विश्वकर्मा समाज की ताकत का होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुरैना में अवैध रेत खनन पर प्रशासन सख्त,.. <<     KHABAR : नीमच में 200 साल पुराने माधोपुरी बालाजी.. <<     BIG NEWS : बड़ी सादड़ी-नीमच रेल लाइन का 11 जून को सीआरएस.. <<     VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2023, 11:09 am
BIG REPORT : एडीएम नेहा मीना और एएसपी कनेश ने दशहरा मैदान पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 24 मार्च को नीमच के दशहरा मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम में विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेंगे। 

मुख्यमंत्री इस कार्यक्रम में गांधीसागर से समूह जल प्रदाय योजना एवं मेडिकल कॉलेज नीमच के भवन निर्माण कार्य का भूमि पूजन कर शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही चंगेरा में नवनिर्मित कृषि उपज मंडी का लोकार्पण भी करेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नीमच में प्रस्तावित कार्यक्रम की प्रशासनिक तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी है। अतिरिक्त कलेक्टर नेहा मीना एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश ने बुधवार की शाम को दशहरा मैदान नीमच पर प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल का अवलोकन कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों के लिए की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 

एडीएम एवं एएसपी ने मंच का निर्माण, पंडाल निर्माण, आमंत्रित अतिथियों, मीडिया के प्रतिनिधियों हितग्राहियों के समुचित बैठने की व्यवस्था के लिए दीर्घा के निर्माण और कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आने वाले आम जनों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था बैरिकेडिंग व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था, विभिन्न विभागों द्वारा लगाई जाने वाली प्रदर्शनी के लिए स्टॉल लोकार्पण एवं भूमि पूजन की व्यवस्था आदि का मौके पर जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। 
इस मौके पर एसडीएम डॉक्टर ममता खेड़े, महाप्रबंधक उद्योग अमरसिंह मोरे सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं नोडल अधिकारी उपस्थित थे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE