BREAKING NEWS
अवैध रेत परिवहन रोकने चंबल घाटों पर उतरी.. <<     VIDEO NEWS: 200 साल पुराने बालाजी मंदिर पर संकट!, आस्था.. <<     KHABAR : 45 लाख विश्वकर्मा समाज की ताकत का होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुरैना में अवैध रेत खनन पर प्रशासन सख्त,.. <<     KHABAR : नीमच में 200 साल पुराने माधोपुरी बालाजी.. <<     BIG NEWS : बड़ी सादड़ी-नीमच रेल लाइन का 11 जून को सीआरएस.. <<     VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2023, 12:56 pm
BIG NEWS : अफीम की वैध खेती वाले एमपी में सीपीएस पद्धति में अब ये मशीन करेगी कमाल, नीमच में पहली बार होगा प्रयोग, जानिए कैसे करेगी मशीन काम, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। अफीम की वैध खेती वाले एमपी में सीपीएस पद्धति में अब ये मशीन करेगी कमाल। इस मशीन में किसान का डोडा डालकर उसे दबाकर ठोस रूप में बेग में पैक किया जाएगा। नीमच में ये मशीने आ चुकी है, इसे विशेष तौर पर बनाया गया है, ताकि डोडा ज़्यादा जगह न घेरे। 

नारकोटिक्स विभाग की ओर से इस बार सीपीएस पद्धति से अफीम की खेती करने वाले पट्टा धारकों के बिना चीरे लगे साबुत डोडों को बॉक्स वेलर मशीन से निकाला जाएगा। नीमच में यह प्रयोग पहली बार किया जाएगा। सीपीएस पद्धति से अफीम की खेती करने वाले पट्टाधारक किसानों को साबुत डोडे नारकोटिक्स विभाग को सौंपने होंगे। विभाग की टीम इन डोडों को बॉक्स वेलर मशीन से संकुचित करेगी। इससे एक ही दिन में करीब सौ से सवा सौ किसानों के डोडों का तौल हो सकेगा। संकुचित डोडे जगह भी कम घेरेंगे। इस संबंध में विभागीय अधिकारियों की बैठक भी होगी। वैसे अफीम रखने के लिए तो कंटेनर का उपयोग किया जाता रहा है। लेकिन इस बार सीपीएस पद्धति से अफीम की खेती के लिए भी पट्टे जारी हुए हैं। ऐसे में विभाग को साबुत डोडे लेने होंगे। विभाग के इस नवाचार से परिवहन खर्च में भी कमी आएगी।

नारकोटिक्स विभाग की टीम द्वारा सीपीएस पद्धति के डोडों का निरीक्षण भी किया जाएगा। जो डोडे सूख चुके हैं, उन्हें परखा जाएगा। डोडो पर किसी तरह का चीरा तो नहीं लगाया गया, इसकी जानकारी ली जाएगी। फिर अधिकारियों की उपस्थिति में ही 8 इंच तना सहित डोडे तोड़े जाएंगे। फिर इसमें छेद कर पोस्त निकाल लिया जाएगा और तना सहित दोनों को बोरों में भरकर घर पर ही रखना होगा। तुलाई के दौरान किसानों को यह डोडे लेकर केंद्रों में पहुंचना होगा। हर तौल केंद्र पर बॉक्स वेलर मशीन लगाई जाएगी। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE