BREAKING NEWS
अवैध रेत परिवहन रोकने चंबल घाटों पर उतरी.. <<     VIDEO NEWS: 200 साल पुराने बालाजी मंदिर पर संकट!, आस्था.. <<     KHABAR : 45 लाख विश्वकर्मा समाज की ताकत का होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुरैना में अवैध रेत खनन पर प्रशासन सख्त,.. <<     KHABAR : नीमच में 200 साल पुराने माधोपुरी बालाजी.. <<     BIG NEWS : बड़ी सादड़ी-नीमच रेल लाइन का 11 जून को सीआरएस.. <<     VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<     KHABAR : उदयपुर में 28वां ब्राह्मण परिचय सम्मेलन.. <<     NEWS : बिरला कारपोरेशन द्वारा जलवायु परिवर्तन,.. <<     NEWS : कल्याणनगरी में गूंजा महाकुंभ का आह्वान, हर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सरदार बलकार सिंह पूरवे, परिवार.. <<     KHABAR : मेघनगर में 09 जून को आयोजित होगी विकासखण्ड.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही गोपी देवी, परिवार में शोक की.. <<     KHABAR : नपा अध्यक्ष का सीएमओ पर वार शाजापुर को कहा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2023, 1:35 pm
BIG NEWS : नीमच-मंदसौर में नहीं थमेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने किसानों के लिए जारी किया बड़ा अलर्ट, जानिये अब मार्च महीने में किस दिन होगी झमाझम, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश में हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया हैं। बारिश व ओले गिरने की वजह से खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह खराब हो गई है। वहीं काटकर रखी फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने आगामी 24 से 26 मार्च को फिर से बारिश और ओलावृष्टि होने की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार प्रदेश में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और तेज आंधी का दौर फिलहाल जारी रहेगा। हालांकि बुधवार को बारिश और ओलों से थोड़ी राहत रही। भोपाल समेत दूसरे क्षेत्रों में बादल जरूर छाए रहे। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई।

प्रदेश के कई जिलों में बेमौसम हुई बारिश से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा है आज गुरूवार को भी प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आज मौसम ठीक रहेगा। कुछ जिलों में जरूर शाम तक हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन मध्यप्रदेश में वेदर डिस्टर्बेंस की वजह से 24 से 26 मार्च को फिर एक सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसका असर ग्वालियर-चंबल संभाग में देखने को मिलेगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन, रतलाम, मंदसौर, नीमच समेत प्रदेश के कई शहरों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। 

इन जिलों में बारिश होने के आसार-
मौसम विभाग की मानें तो 24 से 26 मार्च तक भोपाल, नर्मदापुरम, बैतूल, अशोक नगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में मौसम बदला रहेगा। नीमच, मंदसौर व रतलाम को भी तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE