BREAKING NEWS
दूषित पानी पीने से बीमार पड़ रहे हैं.. <<     लापरवाही की भेंट चढ़ी मासूम की जिंदगी! सेगांव.. <<     VIDEO NEWS: मानसून से पहले ही मेहरबान हुए बादल, MP में.. <<     KHABAR : दस्तावेज दुरुपयोग और झूठे केस में फंसाने.. <<     VIDEO NEWS: 'वोट बैंक नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दो साल पुरानी सड़क दुर्घटना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : जेठ-जेठानी पर मारपीट और जान से मारने की.. <<     अवैध रेत परिवहन रोकने चंबल घाटों पर उतरी.. <<     VIDEO NEWS: 200 साल पुराने बालाजी मंदिर पर संकट!, आस्था.. <<     KHABAR : 45 लाख विश्वकर्मा समाज की ताकत का होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुरैना में अवैध रेत खनन पर प्रशासन सख्त,.. <<     KHABAR : नीमच में 200 साल पुराने माधोपुरी बालाजी.. <<     BIG NEWS : बड़ी सादड़ी-नीमच रेल लाइन का 11 जून को सीआरएस.. <<     VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2023, 7:05 pm
BIG REPORT : मप्र की शिवराज सरकार के 3 साल पूरे, काबीना मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने भाजपा के तपोभूमि कार्यालय पर की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बोले- अब तक बन चुके हैं 3 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। 23 मार्च को मध्य प्रदेश सरकार के 3 वर्ष पूर्ण हो जाने पर भाजपा के तपोभूमि कार्यालय नीमच पर काबीना मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। जिसमें उन्होंने मध्य प्रदेश सरकार की 3 साल की सरकार के कार्यकाल का बखान किया। उन्होंने सीएम राइज स्कूल, मेडिकल इंजीनियरिंग की हिंदी में पढ़ाई, ग्लोबल इन्वेस्टर सम्मिट, श्री लक्ष्मी योजना लाडली बहन योजना 12वीं में मेरिट में आने वाली मेघावी बेटियों को स्कूटी प्रदान करने की बातों का खास तौर पर उल्लेख किया। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में 3 करोड़ चोपन लाख आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। 82 लाख महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए गए हैं। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन कन्या विवाह, कल्याणी विवाह, निशक्तजन विवाह, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद आदि योजनाओं का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री की नीमच आगमन को लेकर उन्होंने जनता से अपील की कि अधिक से अधिक लोग सभा स्थल में आए और नीमच आगमन पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन करें। नीमच के बारे में मुख्यमंत्री के सपने और कल्पनाओं को सुनें। काबीना मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने कहा कि रोजगार दिवस के माध्यम से 30 लाख से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया गया है।इंदौर और उज्जैन संभाग में औद्योगिक विकास की ग्रोथ के मामले में नीमच की तीसरा स्थान रखता है। 

नीमच में चार नए क्लस्टर शुरू हो रहे हैं, जिससे कई लोगों को रोजगार मिलेगा। भाजपा के जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार का नाम मुख्यमंत्री के आगमन वाले निमंत्रण कार्ड पर न छपने के पत्रकारों के सवाल को उन्होंने यह कह कर टाल दिया कि देखते हैं इसमें किस प्रकार की त्रुटि हुई है। फसल नुकसानी के सर्वे पर उन्होंने कहा कि यह कार्य चल रहा है,थोड़ा समय लगेगा। पत्रकारों ने जिला हॉस्पिटल में डॉक्टर्स की कमी के बारे में भी ध्यान आकर्षित किया। लीज नवीनीकरण और अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। पत्रकार वार्ता में विधायक दिलीप सिंह परिहार पवन पाटीदार और भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE