BREAKING NEWS
दूषित पानी पीने से बीमार पड़ रहे हैं.. <<     लापरवाही की भेंट चढ़ी मासूम की जिंदगी! सेगांव.. <<     VIDEO NEWS: मानसून से पहले ही मेहरबान हुए बादल, MP में.. <<     KHABAR : दस्तावेज दुरुपयोग और झूठे केस में फंसाने.. <<     VIDEO NEWS: 'वोट बैंक नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दो साल पुरानी सड़क दुर्घटना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : जेठ-जेठानी पर मारपीट और जान से मारने की.. <<     अवैध रेत परिवहन रोकने चंबल घाटों पर उतरी.. <<     VIDEO NEWS: 200 साल पुराने बालाजी मंदिर पर संकट!, आस्था.. <<     KHABAR : 45 लाख विश्वकर्मा समाज की ताकत का होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुरैना में अवैध रेत खनन पर प्रशासन सख्त,.. <<     KHABAR : नीमच में 200 साल पुराने माधोपुरी बालाजी.. <<     BIG NEWS : बड़ी सादड़ी-नीमच रेल लाइन का 11 जून को सीआरएस.. <<     VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2023, 7:48 pm
REPORT : युवाओं के सहयोग के बिना कोई भी कार्य पूरा नहीं हो सकता, जिला पंचायत अध्यक्ष सिसौदिया ने यूथ महापंचायत समारोह में कहा, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। युवाओं के सहयोग के बिना कोई भी कार्य पूरा नहीं हो सकता है। यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष हेमराज सिंह सिसौदिया ने आज गांधीहाल शाजापुर में आयोजित हुए यूथ महापंचायत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कहीं। इस अवसर पर कलेक्टर दिनेश जैन, अम्बाराम कराड़ा, पूर्व विधायक पुरूषोत्तम चन्द्रवंशी, दिनेश शर्मा, संतोष बराड़ा, विजय जोशी, बीकेएसएन महाविद्यालय जनभागीदारी समिति अध्यक्ष विपुल कसेरा, रामचन्द्र भावसार, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ आरकेएस राठौर, जिला संयोजक मीना मंडलोई, प्रभारी महाप्रबंधक उद्योग मेघा सुमन सहित विद्यार्थीगण भी मौजूद थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आतिथ्य में भोपाल में आयोजित हुए प्रदेश स्तरीय यूथ महापंचायत समारोह का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। प्रदेश स्तरीय समारोह में युवा नीति की घोषणा भी हुई।

शाजापुर जिला मुख्यालय पर आयोजित हुए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष सिसौदिया ने कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। युवाओं के बिना किसी भी कार्य का होना असंभव होता है। जिले में हुए सर्वाधिक रक्तदान एवं ऊर्जा साक्षरता कार्यक्रम का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि किये गए नवाचारों में युवाओं की सहभागिता महत्वपूर्ण रही है। इस अवसर पर कलेक्टर जैन ने संबोधित करते हुए कहा कि आज के ही दिन हमारे तीन युवा शहीदो ने देश के लिए बलिदान दिया था। उन्होने कहा कि युवाओं का देश की प्रगति में बड़ा योगदान है। युवाओं में बदलाव लाने की क्षमता होती है। आज जापान बुजुर्गाे का देश बनते जा रहा है, जबकि हमारे देश के युवा देश और विदेश में अपनी प्रतिभा दिखा रहे है। युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने के लिए प्रदेश में युवा नीति बनी है। इस अवसर पर कराड़ा ने संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के संकल्प से ही हमारा देश आगे उन्नति कर सकता है। युवाओं के पीछे दुनिया चलती है। युवा नीति कैसी हो इसका मंथन होने के बाद बनी है। हमारे देश की राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी देश की प्रगति को दृष्टिगत रखते हुए बनाई गई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE