कंजार्डा। जिला प्रशासन के आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। शासन के प्रतिबंध के बावजूद भी प्रतिदिन कंजार्डा से फसलों की नरवाई की भूसी रोजाना ट्रैक्टर ट्रक भरकर ले जाए जा रहे हैं। लेकिन जिम्मेदार मौन धारण कर बैठे हैं। पुलिस चौकी कंजार्डा, डीकेन आदि के सामने से रोजाना 5 से 10 ट्रैक्टर गुजरते हैं। लेकिन इन्हें रोकने टोकने वाला कोई नहीं है। प्रशासन का खौफ नहीं होने से सौदागर रोजाना भूसी ले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस ओर ध्यान देकर तुरंत कार्यवाही करने की मांग की है।