शाजापुर। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में नीमच में 24 मार्च 2023 को आयोजित होने वाले रोजगार दिवस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण शाजापुर में कलेक्टर सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से किया जायेगा। इस मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति पत्रों का वितरण भी होगा।