BREAKING NEWS
दूषित पानी पीने से बीमार पड़ रहे हैं.. <<     लापरवाही की भेंट चढ़ी मासूम की जिंदगी! सेगांव.. <<     VIDEO NEWS: मानसून से पहले ही मेहरबान हुए बादल, MP में.. <<     KHABAR : दस्तावेज दुरुपयोग और झूठे केस में फंसाने.. <<     VIDEO NEWS: 'वोट बैंक नहीं, सत्ता में हिस्सेदारी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : दो साल पुरानी सड़क दुर्घटना पर उठे सवाल,.. <<     KHABAR : जेठ-जेठानी पर मारपीट और जान से मारने की.. <<     अवैध रेत परिवहन रोकने चंबल घाटों पर उतरी.. <<     VIDEO NEWS: 200 साल पुराने बालाजी मंदिर पर संकट!, आस्था.. <<     KHABAR : 45 लाख विश्वकर्मा समाज की ताकत का होगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मुरैना में अवैध रेत खनन पर प्रशासन सख्त,.. <<     KHABAR : नीमच में 200 साल पुराने माधोपुरी बालाजी.. <<     BIG NEWS : बड़ी सादड़ी-नीमच रेल लाइन का 11 जून को सीआरएस.. <<     VIDEO NEWS: मां की गोद सूनी कर गया सांप का डंस,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी में मानसून आने से पहले ही 65 प्रतिशत.. <<     VIDEO NEWS : सपनों की #परीक्षा चढ़ी तकनीकी खामियों.. <<     BIG NEWS : एमपी राज्यसभा का चुनाव हुआ दिलचस्प,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 24, 2023, 11:15 am
BIG REPORT : न्यायालयीन आदेश के बाद ग्राम फुसरिया में चला बुलडोजर, प्रशासनिक अमले ने दो हेक्टेयर शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। तहसील क्षेत्र के गांव फुसरिया में गुरुवार को एक बार फिर अतिक्रमण हटाने प्रशासन का बुलडोजर चल गया। हालांकि इस बार शासन के आदेश से नहीं बल्कि न्यायालयीन आदेश के बाद अतिक्रमण हटाया गया है। कार्रवाई में करीब दो हेक्टेयर शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त करवाया गया। गुरुवार शाम इस आशय की जानकारी देते हुए राजस्व निरीक्षक सुरेश निर्वाण ने बताया कि सिंगोली तहसील के ग्राम फुसरिया में गुरुवार दोपहर बाद राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
यह कार्रवाई न्यायालय अपर आयुक्त उज्जैन के न्यायालयीन  प्रकरण में पारित आदेश के मुताबिक ग्राम फुसरिया स्थित सर्वे नंबर 1122/ 1/ 6 रकबा एक हेक्टेयर एवं 1403/2 रकबा 0.500 हेक्टेयर भूमि को शासकीय घोषित किये जाने के बाद अनावेदक प्रभु लाल पिता देवीलाल धाकड़ निवासी ग्राम फुसरिया को बेदखल कर भूमि शासन के कब्जे में लेने का निर्णय पारित किया गया। उक्त आदेश के परिपालन में राजस्व कर्मचारियों द्वारा गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
इस दौरान मौके पर जेसीबी मशीन ओर अन्य साधनों से कब्जा हटा कर भूमि को शासन के कब्जे में लिया गया।कार्रवाई के दौरान मौके पर  राजस्व निरीक्षक सुरेश कुमार निर्वाण के अलावा कस्बा पटवारी सुरेंद्र सिंह चुण्डावत, एवं राजस्व तथा पुलिस विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE