BREAKING NEWS
KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<     खरगोन: प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता की.. <<     KHABAR : 108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला को हुई प्रसव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 10 वर्षीय विभूति शर्मा की हनुमान भक्ति से.. <<     शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई.. <<     KHABAR : उड़ीसा में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2023, 7:47 pm
BIG REPORT : शहर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर फोर जीरो भारत माता चौराहा से निकाला कैंडल मार्च, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। आज शाम 7 बजे नीमच शहर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर फोर जीरो भारत माता चौराहा से कैंडल मार्च निकाला। यह कैंडल मार्च संयुक्त मोर्चा महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना अधिकारी संघ, पर्यवेक्षक कल्याण संघ, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा अपनी मांगों के समर्थन में निकाला गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मांग है कि उन्हें नियमित किया जाए। जब तक नियमित नहीं किया जाता है उन्हें न्यूनतम 26000 मानदेय दिया जाए। बताते चलें कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 15 मार्च से अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। वह लगातार धरना प्रदर्शन कर रही है। लेकिन सरकार उनकी एक बात सुनने को तैयार नहीं है। इनके हड़ताल पर जाने की वजह से सरकार की अनेक योजनाएं बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता 24 मार्च को मुख्य प्रदेश के मुख्य शिवराज सिंह चौहान के आगमन पर भी बहुत उम्मीदें पाले बैठी थी, लेकिन उनकी उम्मीदें धराशाई हो गई। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का कहना है कि शिवराज अपने आप को बहनों का भाई कहते हैं। लेकिन वह हमारी परेशानी सुनने को तैयार नहीं है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को हड़ताल पर रहते हुए 14 दिन पूरे हो चुके हैं। यह कैंडल मार्च  कमल चौक होता हुआ पुनः फोर ज़ीरो भारतमाता चौराहा पर पहुंचा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के समर्थन में कांग्रेस नेता उमराव सिंह, गुर्जर मुकेश कालरा, मिर्जा मोहम्मद बैग आदि भी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE