मनासा। गांव जालीनर स्वर्गीय मांगीबाई गुर्जर की पावन स्मृति में आयोजित तेरहवीं (मोसर) कार्यक्रम के अवसर पर उनके सुपुत्र प्रभूलाल गुर्जर एवं सुपौत्र दशरथ गुर्जर, बद्रीलाल गुर्जर तथा मांगीलाल गुर्जर, द्वारा समाजहित का अनुकरणीय परिचय देते हुए मनासा गुर्जर समाज छात्रावास के लिए ₹2100 की सहयोग राशि भेंट की गई।
परिवार द्वारा स्व. मांगीबाई गुर्जर की पुण्य स्मृति में किया गया यह योगदान समाज के प्रति उनकी सेवा भावना एवं सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है। इस अवसर पर मनासा गुर्जर समाज ने परिवारजनों के इस सराहनीय सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।
समाजजनों ने कहा कि शिक्षा एवं समाज कल्याण के कार्यों में इस प्रकार का सहयोग न केवल समाज को सशक्त बनाता है, बल्कि नई पीढ़ी को भी सामाजिक दायित्व निभाने की प्रेरणा देता है।
मनासा गुर्जर समाज ने स्वर्गीय मांगीबाई गुर्जर को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा समस्त परिवार को सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।
मनासा गुर्जर समाज द्वारा स्व. मांगीबाई गुर्जर को भावपूर्ण श्रद्धांजलि एवं परिवार को हार्दिक धन्यवाद एवं साधुवाद।