BREAKING NEWS
KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<     खरगोन: प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता की.. <<     KHABAR : 108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला को हुई प्रसव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 10 वर्षीय विभूति शर्मा की हनुमान भक्ति से.. <<     शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई.. <<     KHABAR : उड़ीसा में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2023, 7:57 pm
BIG REPORT : मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना से जिले के कई लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, दुर्गा बाई भी अब कर रही परिवार का भरण पोषण, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। मुख्यमंत्री स्ट्रीट वेंडर योजना से रतलाम जिले में बहुत से लोगों के चेहरे की खुशी को लौटा दिया है। वे आर्थिक विपन्नता से निकलकर सुकून से अपना व्यापार-व्यवसाय करने लगे हैं। सैलाना विकासखण्ड के ग्राम धामनोद की रहने वाली दुर्गा बाई भी ऐसी ही एक महिला हैं जिन्हें स्ट्रीट वेंडर योजना ने अपने पैरों पर खडा करने में मदद की है।दुर्गा बाई बताती हैं कि उनके परिवार में 2 सदस्य हैं जिनका भरण पोषण उन्हीं के द्वारा किया जाता है। परिवार की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण वे और उनका परिवारजन काफी संकट की स्थिति में था। आर्थिक मंदी के कारण घर से बाहर निकलना भी बंद हो गया था।

ऐसी स्थिति में पता चला कि पथ विक्रेताओं का पंजीयन हो रहा है। दुर्गा बाई ने भी अपना पंजीयन करवाकर ऋण हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। बैंक द्वारा मुझे 10 हजार रुपए का ऋण स्वीकृत किया गया जिससे मैंने हार फूल बेचने का कार्य आरम्भ किया। काम अच्छा चलने पर मैंने ऋण की राशि जल्दी ही चुकता करने से नगर परिषद् द्वारा मुझे पुनः 20 हजार रुपए का ऋण दिया गया जिससे मैंने अपने व्यवसाय को आगे बढाया।दुर्गा बाई बताती हैं कि उन्हें मासिक 8 हजार से 10 हजार रूपए की आमदनी हो जाती है। परिवार का खर्च आसानी से निकल जाता है जीवन यापन आसान हो गया है। परिवार का भरण पोषण अच्छे से हो रहा है। उनका पूरा परिवार मुख्यमंत्री  शिवराजसिंह चौहान का आभारी है जिनकी योजना से उनके परिवार के जीवन में खुशहाली और चेहरे की खुशी लौट आई है। दुर्गा बाई का मोबाइल नम्बर 7898711012 है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE