BREAKING NEWS
KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<     खरगोन: प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता की.. <<     KHABAR : 108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला को हुई प्रसव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 10 वर्षीय विभूति शर्मा की हनुमान भक्ति से.. <<     शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई.. <<     KHABAR : उड़ीसा में राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 28, 2023, 8:29 pm
BIG NEWS : नीमच-मंदसौर के पूर्व एसपी रहे मनोज कुमार सिंह ने संभाला रतलाम डीआईजी का पदभार, नवागत एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा सहित अन्य ने पुष्प गुच्छ भेंट कर किया स्वागत, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मध्यप्रदेश के मंदसौर-नीमच के पूर्व एसपी रहे मनोज कुमार सिंह ने आज मंगलवार को रतलाम डीआईजी का पदभार संभाला। रतलाम पहुंचने पर नवागत एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा व अन्य ने पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। 

उल्लेखनीय है कि आईएएस मनोज कुमार सिंह ने फरवरी 1994 में पुलिस उप अधीक्षक के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की थी। अपने 26 वर्ष के शानदार कैरियर में उन्हें कई मौकों पर विभिन्न संगठनों से अपनी सराहनीय सेवाओं के लिए अनगिनत प्रशंसा
पुरस्कार मिले। उन्होंने सीएसपी, एसडीओपी के रूप में छह जिलों में काम किया, जिसमें सतना, दंतेवाड़ा, छतरपुर, भिंड, छिंदवाड़ा और जबलपुर है। वहीं भिंड में रहते हुए उन्होंने कई एंटी-डकैती ऑपरेशन में कई कुख्यात डकैतों के एनकाउंटर किए। वर्ष 2003 में मनोज कुमार सिंह को पुलिस मेडल फॉर गैलेंटी अवार्ड से सम्मानित किया गया।  अतिरिक्ति पुलिस अधीक्षक के रुप में उन्होंने भिंड, गुना और सागर में कई उपलब्धियां अर्जित की। वहीं नीमच, मंदसौर, भिंड एवं उज्जैन में एसपी रहते हुए चोरी, डकैती व नशीले पदार्थों के अपराधों को नियंत्रित किया।

किसान आंदोलन में पूरे प्रदेश में बनाई पहचान-
प्रदेश के नीमच मंदसौर में हुए किसान आंदोलन में लॉ एंड ऑर्डर संभालने में मनोज कुमार सिंह ने पूरे प्रदेश में अपनी एक अलक पहचान बनाई थी। वहीं एसपी, एटीएस के रूप में भी उनका कार्यकाल सफल रहा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE