BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्व. मांगीबाई गुर्जर की स्मृति में.. <<     KHABAR : रामपुरा में गांधीसागर जलाशय पर मॉक ड्रिल,.. <<     BIG NEWS : एमपी के एक लाख संविदाकर्मियों का वेतन.. <<     खरगोन में बिस्टान सिंचाई परियोजना के किसान.. <<     श्रीराम मंदिर परिसर में गूंजी भागवत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शिवपुरी नगर पालिका में लेखापाल से मारपीट.. <<     KHABAR : बिस्टान माइक्रो सिंचाई परियोजना से जुड़े.. <<     राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग में चमका मध्यप्रदेश,28.. <<     KHABAR : मंदसौर में योजनाओं की समीक्षा, समग्र आईडी.. <<     शाजापुर जिला अस्पताल में 154 संविदा स्वास्थ्य.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मनासा नगर के भाटखेड़ी बायपास पर हादसों का.. <<     KHABAR : मध्यप्रदेश में राज्यसभा चुनाव, भाजपा का.. <<     खरगोन: प्रसव पीड़ा के बाद आशा कार्यकर्ता की.. <<     KHABAR : 108 एंबुलेंस में गर्भवती महिला को हुई प्रसव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 10 वर्षीय विभूति शर्मा की हनुमान भक्ति से.. <<     शहडोल में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 29, 2023, 4:26 pm
KHABAR: रेलवे लाइन दोहरीकरण के कारण मार्ग हो रहे खराब, रहवासियों ने जनसुनवाई में रेल्वे प्रबंधक एवं विधायक को सौंपा ज्ञापन, ब्यूरो चीफ अभिषेक सोनी की रिपोर्ट

Share On:-

देवास। वार्ड क्रमांक 05 महाकाल कॉलोनी के मुख्य मार्ग के पुन: निर्माण की मांग को लेकर रहवासी कलेक्टर कार्यालय, विधायक निवास और रेलवे स्टेशन पहुंचे और कलेक्टर एवं रेल्वे प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में रहवासियों ने बताया कि महाकाल कॉलोनी वार्ड क्रमांक 05 के रेलवे लाईन दोहरीकरण के पूर्व में कपारो ट्यूब कम्पनी से लेकर उज्जैन बाईपास रोड तक डामर का रास्ता था। जो कि वर्तमान में रेलवे लाइन दोहरीकरण के कारण कपारो ट्युब कंपनी से लेकर उज्जैन रोड बायपास तक खराब हो गया है। जिससे पूरा मार्ग महाकाल कॉलोनी से उज्जैन रोड बायपास तक पूरी तरह से बंद हो गया। यह मार्ग महाकाल कॉलोनी से शहर में जाने का एक मात्र रास्ता था। इस रास्ते पर कीचड़ बड़े-बड़े गड्ढे एवं बहुत अधिक धूल उड़ती है। जिससे महाकाल कॉलोनी के करीबन 6 हजार रहवासी काफी दिनों से परेशान है। स्थानीय के अलावा अन्य लोगों को भी आवागमन में काफी कठिनाई हो रही है। उक्त कॉलोनी के सामने स्थित रेलवे लाईन का दोहरीकरण पूर्ण होकर रेलवे लाइन नियमित रूप से चालू हो चुकी है, परन्तु हमारे आवेदन देने के पश्चात भी प्रशासन द्वारा रेलवे दोहरीकरण के कारण खराब हो चुके रोड़ का मरम्मतीकरण नही किया गया। वार्डवासियों ने मांग की है कि कपारो ट्युब कम्पनी से लेकर उज्जैन रोड बाईपास तक के आरसीसी रोड का पुनर्निर्माण किया जाए, ताकि रहवासियों के साथ स्कूली बच्चों को आने-जाने में समस्या का सामना न करना पड़े। इस दौरान बड़ी संख्या में रहवासी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE