BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : लोकसभा चुनाव से पहले निर्वाचन कार्य में.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम सावन और भरी दोपहरी का.. <<     VIDEO NEWS: देवास के सोनकच्छ तहसील में सामने आई लूट.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : इंदौर में नाना महाराज तराणेकर का पुण्य.. <<     VIDEO NEWS: आज कर्बला की यात्रा पर रवाना होंगे VOMP के.. <<     VIDEO NEWS: जिला अस्पताल में बवाल, लाड़ली बहना योजना.. <<     KHABAR : आचार्य सुधांशु महाराज के जन्मदिन पर.. <<     VIDEO NEWS: मुरैना में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का मनासा और 40 साल का बंटी, जब.. <<     BIG NEWS : आज कर्बला की यात्रा पर रवाना होंगे बाबजी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अखिल भारतीय कायस्थ महासभा भोपाल का.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब नीमच के चुनाव में गिरधारी लाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पशुओ को लू से बचाने के लिए पशु चिकित्सा.. <<     KHABAR : ​​​​​​​कर्मायणी जनकल्याण समिति ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2023, 11:51 am
BIG NEWS : मप्र-राजस्थान में काले सोने का तोल और हजारों काश्तकार, जब खेतों से निकाली अफीम और पहुंचे केंद्र, फिर जैसे ही सामने आया गाढ़ता का ये परिणाम तो उड़े होश, अब नई तकनीक को लेकर कही ये बड़ी बात, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर

Share On:-

नीमच। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो इन दिनों मालवा व मेवाड़ के काश्तकारों की अफीम का तौल कर रहा है। नीमच, मंदसौर, रतलाम व चित्तौड़गढ़ जिले के किसानों की अफीम के तौल का कार्य चल रहा है। विभाग इस तौल के बाद अफीम की गाढ़ता का रिजल्ट भी वेबसाइट पर प्रतिदिन अपडेट कर रहा है। वहीं सीपीएस पद्धति के किसानों के डोडों का तौल भी केंद्रों पर शुरू हो गया है। 
नीमच में 1 अप्रैल से काश्तकारों की अफीम का कनावटी रोड के नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित होटल आम्रपाली रिसोर्ट में तौल किया जा रहा है। इस वर्ष अफीम एवं क्षारोद कारखाना ने किसानों की अफीम की गाढ़ता परीक्षण का परिणाम स्पष्ट करने के लिए नई तकनीक अपनाई है। इस तकनीक से किसान भी स्वयं अपनी अफीम की गाढ़ता की स्थिति का पता कर सकते हैं। 

अफीम किसानों ने परिणामों पर जताया संतोष-
अफीम काश्तकारों ने तत्काल मिल रहे अफीम की गाढ़ता के परिणाम पर खुशी जाहिर की है। किसानों का कहना है कि इस नई व्यवस्था व गाढ़ता का रिजल्ट ऑनलाइन अपडेट किए जाने से भ्रष्टाचार पर पूर्ण रूप से रोक लग गई है। अब किसी भी किसान से मार्फिन के नाम पर कोई भी अधिकारी रूपयों की मांग नहीं कर रहा है। आंकड़ा सामने आने के बाद समूची स्थिति स्पष्ट हो रही है। 

14 अप्रैल को किए तोल का रिजल्ट जारी-
अफीम फैक्टरी के जीएम नरेश बुन्देल ने बताया कि वर्तमान में अफीम की सैम्पलिंग का काम चल रहा है। जैसे-जैसे परिणाम आ रहे हैं उन्हें विभाग की वेबसाइट पर अपलोड किया जा रहा है। काश्तकार स्वयं भी अपनी अफीम की स्थिति को वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। नीमच व मंदसौर डिविजन व रतलाम के जावरा में 14 अप्रैल को किए गए 2000 किसानों की अफीम के परीक्षण का रिजल्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। कारखाना के जीएम नरेश बुन्देल ने बताया कि पिछले साल की तरह इस साल भी ओपियम कंटेनर ट्रेकिंग एप्लिकेशन यानी ओसीटीए का प्रयोग किया जा रहा है। इसमें अफीम किसान का कंटेनर जब फैक्ट्री में आता है तो किसी को पता नहीं चलता की इस कंटेनर में किस किसान की अफीम है। यह सॉफ्टवेयर क्यूआर कोड और ब्लॉक चेन आधारित बनाया गया है जो समूची प्रणाली को पूरी तरह से गोपनीय एवं पारदर्शी बनाता है। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE