भोपाल। कर्मायणी जनकल्याण समिति भोपाल ने मजदूर दिवस के अवसर गुरूवार को श्रीराम कॉलोनी बस्ती में जरूरतमंदों को कपड़े और फल वितरण किए। ग्रामीण महिलाओं ने समिति के सदस्यों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर समिति सदस्यों ने श्री राम कॉलोनी बस्ती में रहने वाले ग्रामीण महिलाओं को कपड़े एवं फल वितरण कर उनके साथ मजदूर दिवस मनाया। इस मौके पर कर्मायणी के अध्यक्ष ज्योति किशोर साहू,सचिव डॉक्टर भानु नीरज साहू, कोषाध्यक्ष नीलम संतोष राज साहू, नीता प्रदीप साहू, प्रभा ठाकुर एवं विक्रम नायक, प्रदीप साहू निधि मालवीय सहित कई अन्य लोग शामिल हुए।