भोपाल। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के पदाधिकारियों ने गुरुवार को श्री चित्रगुप्त धाम नेवरी मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की विशेष आरती का आयोजन किया। आरती के बाद महासभा के पदाधिकारियों ने समाजजनों को 7 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अनिवार्य रूप से मतदान करने की शपथ दिलाई। आरती का आयोजन महासभा के मध्य प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव के आव्हान पर किया गया था।
महासभा के प्रदेश सचिव दिनेश सक्सेना ने आरती में उपस्थितजनों को अपने मित्र, परिवार, समाजजन, पड़ोसियों, कर्मचारियों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करने को कहा। इस अवसर पर ओपी श्रीवास्तव, रविंद्र श्रीवास्तव, राशि सक्सेना, दीपा, शैलेश श्रीवास्तव, देवेंद्र सक्सेना, विजय शर्मा सहित मंदिर के पुजारी भी उपस्थित थे।