BREAKING NEWS
NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<     NEWS : नगर भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     NEWS : श्रीगंगानगर घटना पर संत समाज में आक्रोश,.. <<     KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2024, 11:08 am
KHABAR : पशुओ को लू से बचाने के लिए पशु चिकित्सा विभाग ने जारी किये परामर्शी सुझाव, पक्षियों के लिए भी की ये बड़ी अपील, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। गर्मियों को देखते हुये पशु चिकित्सा विभाग ने कहा कि है कि पशुओं को लू से बचाया जाये। इसके लिए विभाग द्वारा परामर्शी सुझाव जारी किये गये है।
पशु चिकित्सा विभाग द्वारा सलाह दी गई है कि पशुओं के लिए पानी की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाये। पक्षियों हेतु भी छत में पानी का बर्तन रखे व दिन में उसे भरते रहे। पशुओं को पर्याप्त छायादार स्थान उपलब्ध कराए। पशुओं को रखने एवं बांधने का स्थान, स्वच्छ, हवादार एवं रोशनदान युक्त हो यह सुनिश्चित किया जाये।

लू लगने की स्थिति में पशुओं में पाए जाने वाले लक्षण-
पशुओं के शरीर का तापमान 41 से लेकर 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। पशुओं की चाल सुस्त हो जाती है एवं खाना पीना छोड़ देते है। पशु जीभ बाहर निकाल कर कठिनाइयों से सांस लेता है एवं पशु बेहोश भी हो सकता है। अगर उपरोक्त लक्षण अपने पशुओं में दिखाई दे, तो नजदीकी पशु चिकित्सालय में पशु चिकित्सक से संपर्क किया जा सकता है।

लू से बचाव हेतु सुझाव-
पशुओं के रहने का स्थान हवादार हो और दोपहर में ग्रीन जाली से ढक देना चाहिए। पशुओं को पर्याप्त मात्रा में पीने का पानी देना चाहिए एवं पशुओं के ऊपर पानी का छिड़काव करते रहना चाहिए। व्यवसायिक एवं खेती में काम आने वाले पशुओं से दोपहर तेज धूप में काम ना लिया जाये।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE