नीमच। बाबजी नेटवर्क वॉईस ऑफ एमपी के चीफ रिपोर्टर अब्दुल अली ईरानी आज शुक्रवार को कर्बला की यात्रा पर ईराक रवाना होंगे। यात्रा पर जाने से पहले शहर के वीर पार्क रोड स्थित बाबजी नेटवर्क के वॉईस ऑफ एमपी दफ्तर पर वरिष्ठ पत्रकार व बाबजी नेटवर्क के एमडी मुस्तफा हुसैन, वॉईस ऑफ एमपी के एडिटर नवीन पाटीदार सहित अन्य साथियों ने मोतियों व फूलों की माला पहनाकर चीफ रिपोर्टर अब्दुल अली ईरानी का स्वागत किया। साथ ही यात्रा की मंगल शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वॉईस ऑफ एमपी का समूचा स्टॉफ मौजूद रहा।