BREAKING NEWS
KHABAR : अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से 87 युवाओं.. <<     KHABAR : औद्योगिक क्षेत्र को सैलाना रोड से मिलेगी.. <<     REPORT : लोक सेवा गारंटी में लापरवाही पड़ी भारी, तीन.. <<     KHABAR : आकांक्षी विकासखंड बाजना में बेहतर.. <<     KHABAR : कल नीमच में निकलेगी भव्य सनातन.. <<     KHABAR : शासकीय नर्सिंग कॉलेज में निःशुल्क कैंसर.. <<     NEWS : गौरव त्यागी व घनश्याम लोठ का सम्मान, अखिल.. <<     NEWS : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता प्रकोष्ठ के.. <<     NEWS : जिला कारागृह और किशोर सम्प्रेक्षण गृह का.. <<     NEWS : तैलिक साहू समाज की नई नगर कार्यकारिणी.. <<     KHABAR : आरसेटी देवास की पहल- युवाओं को मिला एलईडी.. <<     NEWS : नगर भाजपा की नवनियुक्त कार्यकारिणी ने.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     शाजापुर के कालापीपल में विकास का तोहफा,.. <<     NEWS : श्रीगंगानगर घटना पर संत समाज में आक्रोश,.. <<     KHABAR : संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी ने किया.. <<     KHABAR : विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 जुलाई को निकलेगी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 3, 2024, 11:01 am
KHABAR : प्रदेश की आर्थिक राजधानी इन्दौर की रंगपंचमी की गैर को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने संबंधी राज्य स्तरीय समिति की हुई बैठक, पदाधिकारियों ने लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। रंगपंचमी के अवसर  पर इन्दौर  से निकलने वाली गैर को यूनेस्को की सांस्कृतिक   विरासत  सूची में शामिल  कराने के प्रयास शुरू कर दिये गये है। इसके लिए गठित   राज्य  स्तरीय  समिति की बैठक  आज  संस्कृति विभाग के संचालक एवं समिति के अध्यक्ष एनपी नामदेव  की अध्यक्षता में संपन्न  हुई । बैठक में  जिला प्रशासन   की ओर से इन्दौर  की गैर को यूनेस्को की सांस्कृतिक  विरासत  की सूची में सम्मिलित  करने के लिए  भारत शासन नई दिल्ली को भेजे गए प्रस्ताव की संक्षिप्त  जानकारी डॉ. मनोहर दास सोमानी ने दी। बैठक में समिति के संयोजक भालू मोढ़े, सदस्य गण जयन्त  भिसे, अभ्यास मंडल के अध्यक्ष रामेश्वर  गुप्ता, डॉ. राजीव शर्मा ने  भी बैठक में विचार  व्यक्त किए व आगामी वर्ष  में गैर को प्रभावशील   तरीके से आयोजित  कर इसे विश्व  स्तरीय बनाने पर सहमति दी। जिला  स्तरीय समिति की सदस्य डॉ. नमिता काटजू ने गैर की ऐतिहासिक  पृष्ठभूमि की जानकारी दी। अंत में सभी का आभार   समिति के सदस्य  जयन्त भिसे ने दिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE