नीमच। रोटरी क्लब नीमच के रोटरी सत्र 2025 -26 के क्लब अध्यक्ष के चुनाव हेतु आज दिनांक 2 मई 2024 को रोटरी सामुदायिक भवन नीमच पर नामांकन पत्र प्रस्तुत हुए। निर्धारित समय तक केवल एक ही नामांकन पत्र रोटरेक्ट गिरधारी लाल गोयल का प्राप्त हुआ। केवल एक ही नामांकन पत्र प्राप्त होने से रोटरेक्ट गिरधारी लाल गोयल को रोटरी सत्र 2025-26 के लिए क्लब अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया।
निर्वाचन समिति के अध्यक्ष रोटरेक्ट दर्शन सिंह गांधी, निर्वाचन समिति सदस्य रोटरेक्ट प्रवीण शर्मा, रोटरेक्ट डॉ पृथ्वी सिंह वर्मा, रोटरेक्ट बृजेश सक्सेना एवं रोटरेक्ट बलवंत सिंह मेहता ने परिणाम की घोषणा की। क्लब अध्यक्ष रोटरेक्ट विमल सरावगी एवं सचिव युजवेंद्र सिंह भाटिया सहित चुनाव पदाधिकारीयो ने निर्वाचित अध्यक्ष रोटरेक्ट गिरधारी लाल गोयल को क्लब के निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित होने पर बहुत-बहुत बधाई दी एवं यशस्वी कार्यकाल की अनन्त शुभकामनाओं प्रेषित की। यहां यह उल्लेखनीय है कि रोटरेक्ट गिरधारी लाल गोयल क्लब में 35 वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। वे हाल ही में अग्रसेन सोशल ग्रुप के अध्यक्ष पद से निवृत्त हुए हैं। निर्वाचन समिति के अध्यक्ष रोटरेक्ट दर्शन सिंह गांधी सहित सभी सदस्यों ने सहयोग के लिए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।