नीमच। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश जैन द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत निर्वाचन कार्य के सुचारू संपादन एवं निर्वाचन गतिविधियों के निर्वहन उदासीनता बरतने और वरिष्ठत के आदेशों की अवहेलना करने पर सहायक प्राध्याकपक शा. महाविद्यालय जीरन की दिव्याक खरारे एवं सहायक यंत्री हाऊसिंग बोर्ड नीमच के पीके भट्ट को को कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है कि क्यों न उनके विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 की धारा-32 के अधीन योग्यि वैधानिक कार्यवाही की जाए। इस संबंध में दिव्याक खरारे एवं पी.के.भट्ट को अपना स्पष्टीकरण कारण बताओ सूचना-पत्र की प्राप्ति से 03 दिवस में समक्ष उपस्थित होकर, प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। अनुपस्थिति अथवा स्पष्टीकरण प्रस्तुत न करने की दशा में उनके विरूद्ध एक पक्षीय योग्य वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
उल्लैवखनीय है,कि लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत निर्वाचन कार्य के सुचारू रूप से संपादन एवं निर्वाचन गतिविधियों के त्व रित संचालन हेतु आदेश दिनांक 27 अप्रैल 2024 को जिला पंचायत नीमच पर ईव्हीएम कमीशनिंग हेतु प्रशिक्षण आयोजित किया गया था। जिसकी सूचना दिये जाने के उपरांत भी यह प्रशिक्षण हेतु नियत दिनांक पर प्रशिक्षण स्थाल पर अनुपस्थित रहे। इस पर यह कारण बताओं सूचना पत्र जारी किया गया है।