BREAKING NEWS
BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<     BIG NEWS : गरोठ पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन, बाइक.. <<     BIG NEWS : चंदेरिया में हथियारों पर पुलिस का.. <<     KHABAR : भादवी छठ पर देवनारायण मंदिर में खीर.. <<     KHABAR : 8 साल की पत्रकारिता के साथ पढ़ाई भी जारी….. <<     KHABAR : प्रधानमंत्री के बर्थडे पर डिप्टी सीएम ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2023, 12:43 pm
BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और व्यापारियों की ईशारेबाजी, जब किसानों ने किया विरोध तो बंद हुई नीलामी, अन्नदाता बोले- खुलेआम मचा रखी है लूट, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के महू-नसीराबाद रोड स्थित चंगेरा-डूंगलावदा कृषि मंडी में बुधवार को किसानों ने हंगामा कर दिया। किसानों ने व्यापारियों पर ईशाराबाजी कर उपज के दाम गिराने का आरोप लगाते हुए नीलामी कार्य से दूरी बनाई। 

किसानों का कहना था कि मंडी में आने वाले किसानों को ठगा जा रहा है। किसान भाड़ा लगाकर मंडी में अपनी उपज लेकर पहुंचता था। लेकिन यहां गेहूं के भाव उचित नहीं मिल रहे हैं। व्यापारी समर्थन मूल्य पर तय 2125 रूपये से भी कम 1800, 1900 व 2000 रूपये में बोली लगा रहे हैं। बोली लगाने के बाद व्यापारियों के गोदाम तक भी किसानों को ही माल पहुंचाना पड़ रहा है। जबकि पूर्व में नीमच शहर की मंडी में ऐसा नहीं होता था। वहां किसान उपज का ढेर लगाता था और नीलामी के बाद समूची जिम्मेदारी व्यापारी की होती थी। व्यापारी ही माल उठवाकर अपने गोदामों तक पहुंचाते थे। लेकिन चंगेरा मंडी में इसका उलटा ही हो रहा है। यहां किसानों को ही अपने वाहनों से व्यापारियों के गोदामों तक माल पहुंचाना पड़ रहा है और इसका भाड़ा भी किसानों को नहीं मिल रहा है। 

नई मंडी में व्यवस्थाओं की कमी-
वहीं दूर दराज से आने वाले किसानों का कहना है कि नई मंडी में व्यवस्थाओं की कमी है। यहां आने के बाद किसानों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पीछे की तरफ से आने वाले मार्ग की स्थिति भी बहुत दयनीय है। किसानों को उपज लाने में परेशानी होती है। मंडी प्रशासन डेढ़ साल बाद भी मूलभूत सुविधाएं नहीं जुटा पाया है। 

किसानों ने उठाई ये मांग-
किसानों ने नई चंगेरा मंडी में नीमच की मंडी की तरह ही ढेर लगाकर गेहूं की उपज की नीलामी करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि पूर्व में नीमच की स्थानीय मंडी में गेहूं की उपज का ढेर लगाया था। ढेर पर पहुंचकर व्यापारी बोली लगाते थे। नीलामी के बाद उपज उठाने व गोदाम तक पहुंचाने की जिम्मेदारी व्यापारी की ही होती थी। ऐसी ही व्यवस्था नई मंडी में भी शुरू की जाए।  
 
व्यापारियों का पक्ष-
किसानों के हंगामें के बाद व्यापारियों ने बताया कि मंडी में कोई विवाद नहीं है। किसान उपज का ढेर लगाकर नीलामी की बात कह रहे हैं। लेकिन मंडी प्रशासन, व्यापारी व किसानों की सहमति के बाद से ही मंडी में वाहनों में ही उपज की नीलामी हो रही है। सभी की सहमति से ही किसान नीलामी के बाद गोदाम तक माल पहुंचा रहे हैं। लेकिन आज किसानों ने हंगामा करते हुए माल ले जाने से इंकार किया है। व्यापारियों की ओर से नीलामी में कोई व्यवधान नहीं है। 

मंडी के जिम्मेदारों का कहना-
मंडी अधिकारियों ने बताया कि किसानों के हंगामें की सूचना पर मौके पर पहुंचे थे। यहां किसानों को समझाइश दी गई है। शाम को किसानों के साथ बैठक रखी गई है। बैठक में उचित निर्णय लिया जाएगा। किसानों की परेशानियों को व्यापारियों की सहमति से दूर करने का प्रयास करेंगे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE