BREAKING NEWS
MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : जनसुनवाई में 89 शिकायतों का त्वरित समाधान,.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कलेक्टर सभाकक्ष में हुई अहम बैठक, अमृत 2.0.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर के औद्योगिक विकास को मिली नई गति,.. <<     KHABAR : गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए ऑनलाइन योग.. <<     REPORT : सड़क हादसों पर लगाम के लिए जीवन संजीवनी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ा झटका,.. <<     BIG REPORT : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिर्ण शीर्ण भवनों के खिलाफ नपा की.. <<     REPORT : असंगठित श्रमिकों के लिए सुनहरा अवसर, श्रम.. <<     KHABAR : राजगढ़ के कुरावर में वार्ड-5 के रहवासियों.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी विधानसभा में भारी हंगामा, कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : 462 किलो डोडाचूरा कांड का फरार मास्टरमाइंड.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 21, 2023, 5:47 pm
BIG NEWS : सांसद खेल महोत्सव का हुआ समापन, मंत्री परमार सहित कई जनप्रतिनिधि हुए कार्यक्रम में शामिल, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। शहर के दशहरा मैदान में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन पूरे उत्साह के साथ संपन्न हुआ। छात्रों ने इस खेल प्रतियोगिता में खो खो, कबड्डी, रस्साकशी और अन्य खेलों में खेल भावना से हिस्सा लिया। उल्लेखनीय है कि सांसद खेल महोत्सव का आयोजन देशभर में हो रहा है। जिसमें करीब 5 करोड़ बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। नीमच, मंदसौर और रतलाम जिले में भी लगभग 100 जगहों पर सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हुआ है। 

नीमच में शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 से आज प्रातः एक रैली निकाली गई। इस खेल रैली को मध्य प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार एवं जनप्रतिनिधियों ने हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई दशहरा मैदान पहुंचकर समाप्त हुई। यहां एक सभा का आयोजन हुआ। इस दौरान शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, चित्तौड़ सांसद सीपी जोशी, नीमच-मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता, विधायक दिलीप सिंह परिहार, मनासा विधायक माधव मारू, जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जन सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन पाटीदार, कलेक्टर दिनेश जैन, पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, मोहन राणावास सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सांसद खेल महोत्सव के आयोजन के दौरान बच्चों ने विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE