दतिया। अपर कलेक्टर विनोद भार्गव द्वारा आदेश जारी कर संबंधित कार्यालय प्रमुखों से कहा कि विभागों द्वारा लोक सेवा केन्द्र के आवेदन सीधे ही आवेदकों से प्राप्त किये जा रहे जिससे लोक सेवा केन्द्रों पर आवेदनों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है। जिसके कारण शासन की महम्वपूर्ण योजनाओं का लाभ आम आदमी को तय समय पर नही मिल पा रहा है और शासन पर अनावश्यक रूप से व्हीजीएफ के रूप मंे वित्त्ीय भार बढ़ता जा रहा है जो कि शासन की मंशानुरूप उचित नहीं है। अतः समस्त विभाग प्रमुख को निर्देशित किया गया कि लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2010 में अधिसूचित सेवाओं के आवेदन कार्यालय में प्राप्त न कर, लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से लेना सुनिश्चित करें।