मनासा। सीबीएसई ने सोमवार को 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित किए। नीमच जिले के गांव देवरी खवासा के होनहार छात्र तरुण ने सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं।
जिले के नवोदय विद्यालय रामपुरा में अध्ययनरत छात्र तरुण पिता विनोद योगी निवासी देवरी खवासा ने कक्षा 12वीं की परीक्षा में 82 प्रतिशत अंक हासिल कर गांव और विद्यालय का नाम रोशन किया हैं। विद्यालय प्राचार्य एनके पंवार ने छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की हैं। साथ ही छात्र तरुण के इष्ट मित्रों ने बधाई दी हैं।