भवानीमंडी। शहर में पेयजल हेतु दिए जा रहे गंदे पानी से शहर केवल नलों पर निर्भर गरीब लोगो को कई घातक बीमारों से ग्रसित होना पड़ रहा हैं जो की बहुत ही दयनीय एवं निदनीय हैं। उक्त समस्या को लेकर भवानीमंडी जिला बनाओ समिति सदस्य बालमुकुंद मेघवाल ने जलदाय विभाग को ज्ञापन सौंपा।
मेल किए ज्ञापन में बताया गया कि वर्तमान में जलदाय विभाग द्वारा भवानीमंडी शहर को पिपलाद बांध का पानी दिया जा रहा हैं जो की पूरी तरह से प्रदूषित हैं। जिसे प्रदुषण बोर्ड द्वारा भी मानव जीवन के लिए घातक बताया गया हैं। पिपलाद पानी के बीओडी (जेव रासायनिक संकेतक) की मात्रा 3.2 मिलीग्राम प्रति लीटर पाई गई हैं। पूर्व में भवानीमंडी एवं आसपास क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति सागड़िया से की जा रही थी किन्तु वहां से इसे बंद कर पिपलाद बांध से चालू कर दिया गया हैं। जिससे भवानीमंडी के समाज सेवियों एवं आमजन द्वारा भी कई समय से पेयजल व्यवस्था सुधारकर शुद्ध जल की मांग की जा रही हैं। जिसमे राजगढ़ बांध से भवानीमंडी की पेयजल व्यवस्था जोड़ने के लिए आग्रह किया जा रहा हैं। यदि राजगढ़ बांध से भवानीमंडी की पेयजल सप्लाई चालू करने में बजट या अन्य कोई समस्या जलदाय विभाग को आ रही हो तो भवानीमंडी की पेयजल व्यवस्था को पूर्व की भांति सागड़िया बांध से ही चालू कर दी जाये। जिससे की भवानीमंडी एवं आसपास के क्षेत्र की जनता को गंदे पेयजल से निजात मिल सके एवं अन्य घातक बीमारियों से बच सके।