देवास। जिले में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में लोकसभा संसदीय क्षेत्र देवास और खण्डवा के लिए मतदान कराया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषव गुप्ता ने मतदान के दौरान देवास और सोनकच्छ विधानसभा में मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर मतदान की पल-पल की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी।
कलेक्टर गुप्ता सोनकच्छ विधानसभा में उत्कृष्ट स्कूल देवास में बनाये गये कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण किया और हर घटनाक्रम पर जानकारी ली। कलेक्टर गुप्ता ने सोनकच्छ में तहसील कार्यालय में वेबकास्टिंग रूम का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। मतदाताओं की सुविधा के लिए सभी मतदान केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं की गई। मतदान केन्द्रों पर रैम्प, पीने के पानी, लाइट, शौचालय, दिव्यांगजन सुगमतापूर्वक मतदान कर सके, इसके लिए व्हील चेयर की व्यवस्था की गई। आदर्श और पिंक मतदान केन्द्रों मे निर्वाचन आयोग द्वारा दिये निर्देशानुसार व्यवस्थाए की गई। मतदान के लिए आदर्श मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का रेड कारपेट बिछाकर स्वागत किया गया। आदर्श मतदान केंद्रों पर स्वागत द्वार बनाए गए।