दतिया। कलेक्टर संदीप कुमार माकिन ने न्यू कलेक्ट्रेट कार्यालय के सभाकक्ष में मौजूद सभी एसडीएम और जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि खुले कुएं और बोरवेल के विषय को गंभीरता से लिया जाए। यदि किसी स्थान पर खुले में कुएं और बोरवेल पाया जाता है तो उसके विरूद्ध तुरंत कार्यवाही की जाये। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि जहां-जहां कुंए के आसपास मुडेर न बनाई गई है वहां त्वरित ही यह कार्यवाही पूर्ण कराई जाए। कलेक्टर माकिन ने कहा कि इस कार्य में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जायेगी। यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही की जायेगी।