BREAKING NEWS
खरगोन के बिस्टान रोड पर अज्ञात युवक का शव.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय परिसर में श्रवण एवं वाक.. <<     गुना को मिलेगी सोलह बीघा में फैली भव्य नवीन.. <<     VIDEO NEWS: रोटरी क्लब नीमच डायमंड का कार्यक्रम,.. <<     KHABAR : थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस को बड़ी सफलता, लंबे.. <<     KHABAR : उर्वरक वितरण को पारदर्शी और सुगम बनाने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर ग्राम.. <<     KHABAR : रोटरी क्लब ऑफ नीमच डायमंड का भव्य आयोजन,.. <<     KHABAR : महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा सर्वाेच्च.. <<     नौगांव में रंगदारी का 'थार' कनेक्शन! मुखबिर.. <<     VIDEO NEWS: स्कीम नंबर-9 में दिनदहाड़े चाकूबाजी, युवक.. <<     BIG NEWS : नीमच शहर में बेखौफ बदमाश, स्कीम नंबर-9 में.. <<     BIG NEWS : पाकिस्तान समर्थित नेटवर्क पर बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एमपी कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस,.. <<     BIG NEWS : सांवलियाजी के दर्शन के बाद घर लौटने वाला.. <<     तराना के श्री बांके बिहारी मंदिर में अधिक मास.. <<     KHABAR : एमपी कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2023, 6:37 pm
BIG REPORT : कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, अब इस यातायात नियम का पालन नहीं किया तो..., अधिकारियों को दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

शाजापुर। हेलमेट नहीं पहनने वालों को पेट्रोल संचालक पेट्रोल प्रदान नहीं करें एवं सभी नागरिक यातायात के नियमों का पालन करें। उक्त निर्देश आज कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिये। बैठक में परिवहन एवं पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी को कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जहां-जहां भी सड़क पर विद्यालय है, वहां गति अवरोधक और संकेतक लगवाएं। दो पहिया वाहन चालकों से अनिवार्य रूप से हेलमेट लगवाने, चौराहो पर डामरीकरण करने, पुल-पुलियाओं की मरम्मत करने, रेलिंग एवं सांकेतिक बोर्ड लगवाने, स्पीड ब्रेकर एवं ब्लेक स्पॉट का चिन्हांकन करने, सड़क पर आवारा पशुओं को हटाने के लिए नगरपालिका टीम लगाएं जो सतत रूप से आवारा पशुओं को हटाने का काम करें।

कलेक्टर ने अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, नगरपालिका, पीडब्ल्यूडी, पुलिस के अधिकारियों को संयुक्त रूप से उड़नदस्ता गठित कर अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिये। अनाधिकृत मापदण्ड विहीन गति रोधकों को हटाने एवं मुख्य मार्ग पर स्थित ऐसे डिवाईडर जो बीच-बीच सेट में से टूटे हुए हैं, उन्हें पुनरू जोड़ने, टोल नाकों पर वीआईपी, एंबुलेंस, फायरबिग्रेड के लिए प्रथक लाईन बनाने के निर्देश पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को दिये। यात्री बसों में दिव्यांगों, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीटों का आरक्षण, नवीन शैक्षणिक सत्र वर्ष 2023-24 प्रारंभ होने से स्कूल कॉलोजों में संलग्न वाहनों का माननीय उच्च न्यायालय एवं मध्यप्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों का पालन एवं जाँच करने के निर्देश परिवहन विभाग के अधिकारी को दिये। इस मौके पर उन्होंने यातायात विभाग के अधिकारियों को नेशनल हाईवे पर ब्लैक स्पॉट का चिन्हांकन करने एवं ब्लैक स्पॉट पर हुई घटनाओं की जानकारी एकत्रित करने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सनकोटा एवं टुकराना जोड़ पर अण्डरपास का निर्माण करवाने के भी निर्देश दिये। इस मौके पर जिला सड़क सुरक्षा संबंधी अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, जिला परिवहन अधिकारी संतोष मालवीय, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण रविन्द्र कुमार वर्मा, ट्रैफिक टीआई सत्येन्द्र सिंह राजपूत सहित संबंधित अधिकारी भी मौजूद थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE