शाजापुर। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाए जा रहे स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत थाना मोहन बड़ोदिया पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस अधीक्षक शाजापुर यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शाजापुर अजय कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह तोमर द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया था।
गठित टीम द्वारा दिनांक 13 जून 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार स्थायी वारंटी सलीम खां पिता सत्तार खां, निवासी अलीसरखेड़ा, थाना सलसलाई को बस स्टैंड सारंगपुर, जिला राजगढ़ से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।