मनासा। विश्व बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर जन साहस संस्था द्वारा एसबीआई फाउंडेशन के सहयोग से ग्राम पिपलिया हाडी में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों को शिक्षा के महत्व तथा बाल श्रम के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बच्चों को बाल श्रम से दूर रहकर नियमित रूप से विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर बच्चों को शैक्षणिक सामग्री का वितरण भी किया गया, जिससे उन्हें अध्ययन के प्रति प्रोत्साहन मिल सके। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा समाज में बाल श्रम उन्मूलन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना रहा।
शिविर में ग्रामीणजन, बच्चे एवं संस्था के कार्यकर्ता प्रियंका अहीर, समीर मंसूरी, धर्मा मालवीय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।