नीमच। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत आयोजित जनसेवा शिविर में नीमच जिले की मनासा तहसील के ग्राम आंत्री बुजुर्ग निवासी आवासहीन सुरेश पिता रोहूलाल और दौलतराम पिता नाथू गाडोलिया को कलेक्टर के हाथो आवास निर्माण के लिए भू-अधिकार पत्र मिल गया है। अब वे अपनी जमीन पर अपना स्वयं का पक्का मकान बना सकेंगे। मकान बनाने के लिए अधिकार पत्र पाकर सुरेश व दौलतराम व उनका परिवार काफी खुश है, कि उन्हें भी भूमि का मालिकाना हक मिल गया है।
मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर आंत्रीमाता पहुंचे कलेक्टर दिनेश जैन ने सुरेश व दौलतराम को भू-अधिकार पत्र सौंपा, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। मुख्यमंत्री भू-अधिकार योजना का लाभ मिलने पर सुरेश व दौलतराम मुख्यमंत्री शिवराज सिह चौहान को धन्यवाद दे रहे है, कि उन्हें भी जमीन का अधिकार मिल गया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।