BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2026, 10:57 am
BIG REPORT : डीआईजी निमीष अग्रवाल ने किया नीमच जिले का वार्षिक निरीक्षण, पुलिस अधीक्षक कार्यालय और नीमच केंट थाने की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) रतलाम रेंज निमीष अग्रवाल द्वारा 10 एवं 11 जून 2026 को दो दिवसीय वार्षिक निरीक्षण के तहत जिला नीमच का दौरा किया जा रहा है।

बुधवार को डीआईजी अग्रवाल के नीमच पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने उनका स्वागत किया। इसके पश्चात डीआईजी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में वार्षिक निरीक्षण से संबंधित नक्शों एवं अभिलेखों का सूक्ष्म अवलोकन किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की तथा कार्य निष्पादन का मूल्यांकन किया। डीआईजी ने शाखाओं के कार्यों को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यालयीन व्यवस्था, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव तथा स्वच्छता पर विशेष बल देते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य समयबद्ध, पारदर्शी एवं उत्तरदायित्वपूर्ण ढंग से संपादित किए जाएं। साथ ही आमजन से जुड़े प्रकरणों का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी शाखाओं के निरीक्षण के बाद डीआईजी अग्रवाल ने थाना नीमच केंट का भी निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के संधारण, कार्यालयीन कार्यप्रणाली, व्यवस्थाओं एवं प्रशासनिक प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की गई। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास, नगर पुलिस अधीक्षक किरण चौहान, रक्षित निरीक्षक  विक्रम सिंह भदौरिया सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE