BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून का जोर, 34.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल पिल्ले, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगिता.. <<     NEWS : हरिबोल प्रभातफेरी द्वारा भजन कीर्तन के.. <<     KHABAR : गिरदावली पोर्टल की खराबी से किसान परेशान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भौरासा में.. <<     KHABAR : भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के लिए.. <<     REPORT : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, नीमच-मंदसौर.. <<     देवास जिले के भौंरासा में नर्मदा जल सप्लाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम ढाबा और नवविवाहित.. <<     VIDEO NEWS: दहेज की मांग ने तोड़ा नवविवाहिता का सपना,.. <<     VIDEO NEWS: अहमदाबाद से घर लौटा बेटा, पेड़ पर लटका.. <<     VIDEO NEWS: कलेक्टर-एसपी की देर रात कुल्हाड़ा घाट.. <<     VIDEO NEWS: परम एकादशी पर नीमच नरेश के दरबार में.. <<     VIDEO NEWS: भौरासा में पेंशनर्स ने उठाई न्यायोचित.. <<     NEWS : राजेश पायलट की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2026, 1:27 pm
KHABAR : भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के लिए जमीन और 7 लाख रुपये का दान, नई कार्यकारिणी गठित, भव्य मॉडल और नक्शा प्रस्तुत, जल्द शुरू होगी निर्माण की रूपरेखा, पढ़े मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। स्थानीय भूतेश्वर महादेव मंदिर के भव्य निर्माण को लेकर 10 जून की रात्रि मंदिर परिसर में निर्माण समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से मंदिर निर्माण समिति की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं नागरिक उपस्थित रहे तथा जयकारों के बीच मंदिर निर्माण का संकल्प लिया गया।

नई कार्यकारिणी का गठन-
बैठक में सर्वसम्मति से निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया-
अध्यक्ष: महेश तिवारी
उपाध्यक्ष: सुनील सोनी
कोषाध्यक्ष: कमल शर्मा
सह-कोषाध्यक्ष: हंसराज खटीक
सचिव: राजेश नागोरी
सह-सचिव: मदनलाल धाकड़ (फोरु)
जमीन और नकद दान की घोषणा

बैठक में राजेश पिता कैलाश लोहार ने मंदिर परिसर से सटी 15 फीट × 120 फीट भूमि मंदिर निर्माण हेतु दान देने की घोषणा की।

इसके अतिरिक्त मंदिर निर्माण के लिए श्रद्धालुओं ने कुल 7 लाख रुपये नकद दान की घोषणा की। दानदाताओं में महेश तिवारी, कमल शर्मा, गोविंद शर्मा, मोतीलाल धाकड़, शंकर लक्ष्यकार, दिनेश ठेकेदार एवं देवीलाल गुर्जर ने एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं कन्हैयालाल जंगम ने 151 सीमेंट की बोरियां देने की घोषणा की। इसके अलावा 21 हजार रुपये की रसीदें भी प्राप्त हुईं।

प्रस्तुत किया गया मंदिर का भव्य मॉडल-
बैठक में मंदिर का प्रस्तावित मॉडल एवं नक्शा भी श्रद्धालुओं के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रस्तावित योजना के अनुसार मंदिर परिसर लगभग 200 फीट लंबाई में विकसित किया जाएगा। इसमें 25×15 फीट का मुख्य मंदिर, लिफ्ट युक्त 12×12 फीट का कक्ष, तुलसी क्षेत्र, बाउंड्री वॉल, आकर्षक उद्यान तथा अन्य सुविधाएं विकसित की जाएंगी। मॉडल में दो कुंड, हरियाली से युक्त परिसर एवं रंग-बिरंगी आकर्षक लाइटिंग की व्यवस्था भी प्रस्तावित है।

दो समितियों का किया गठन-
मंदिर निर्माण कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए दो अलग-अलग समितियों का गठन किया गया।

मंदिर निर्माण समिति-
आनंद शर्मा, मोतीलाल धाकड़, हेमंत शर्मा, चुन्नीलाल प्रजापत एवं पीरूलाल मेहर। शेष सदस्यों के नाम अगली बैठक में घोषित किए जाएंगे।

चंदा समिति-
कमल शर्मा, दिलीप सुथार, निरंजन शर्मा, छगन लोहार, राजू लोहार, शंकर लक्ष्यकार, फोरु धाकड़, नंदकिशोर द्विवेदी, निशांत जोशी, सुनील बिश्नोई, संदीप अग्रवाल, सुधीर शर्मा, कन्हैयालाल जंगम, शिवलाल सोनी एवं कैलाश लबाना।

बैठक में उपस्थित सर्वसमाज के श्रद्धालुओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए विभिन्न प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी दी। कार्यकारिणी विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर अगली बैठक 22 जून 2026 को सायं 7:15 बजे विवेकानंद बाजार स्थित गौतमालय भवन में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। बैठक के अंत में सभी श्रद्धालुओं ने शीघ्र मंदिर निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE