BREAKING NEWS
“12 साल बेमिसाल” भादवामाता धाम में विशेष पूजन,.. <<     BIG BREAKING : राज्यसभा चुनाव से पहले बढ़ा सियासी.. <<     पीएम मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर बागेश्वर धाम.. <<     मीनाक्षी नटराजन का फॉर्म रिजेक्ट, छतरपुर.. <<     KHABAR : परम एकादशी आज, दो क्विंटल श्रीखंड.. <<     शिवपुरी जिले कोलारस में प्रशासन की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द पर.. <<     शहडोल के ब्यौहारी में फटी जलापूर्ति पाइप.. <<     KHABAR : लोक सेवा गारंटी अधिनियम में बड़ी कार्रवाई,.. <<     राज्यसभा नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का.. <<     KHABAR : भादवामाता धाम में मोदी सरकार के 12 वर्ष.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कुल्हाड़ा घाट रेत खदान पर कलेक्टर और एसपी.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाई.. <<     BIG REPORT : डीआईजी निमीष अग्रवाल ने किया नीमच जिले.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम भीमपुरा और 25 साल का.. <<     KHABAR : राज्यसभा फॉर्म निरस्त होने का विरोध,.. <<     KHABAR : पशु कल्याण एवं गौपालन समितियों की बैठक 12.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2026, 11:15 am
BIG NEWS : कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाई वोल्टेज ड्रामा, दिग्विजय और प्रभारी हरीश चौधरी के बीच तनातनी, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस में अंदरूनी कलह और सियासी तनाव एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस द्वारा बुलाई गई एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी के बीच तीखी तनातनी देखने को मिली। अब इस पूरी घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है।


“हम कर लेंगे” जब हरीश चौधरी ने दिग्विजय को टोका
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान माहौल उस समय गरमा गया जब दिग्विजय सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता जेपी धनोपिया को कुछ बोलने के लिए कहा। दिग्विजय सिंह की इस बात पर बीच में टोकते हुए प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने उन्हें दो टूक लहजे में कहा- हम कर लेंगे। प्रभारी की इस बात पर दिग्विजय सिंह असहज हो गए और उन्होंने भरे मंच पर हाथ जोड़कर हरीश चौधरी को जवाब दिया। दोनों नेताओं के बीच हुआ यह सीधा संवाद कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है।


जीतू पटवारी के कहने पर भी दिग्विजय ने मना किया
नेताओं के बीच का यह मनमुटाव यहीं नहीं थमा। जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शिष्टाचार के नाते दिग्विजय सिंह से मीडिया के सामने अपनी बात रखने (बोलने) का आग्रह किया, तो दिग्विजय सिंह ने साफ तौर पर इनकार कर दिया। उन्होंने हाथ हिलाकर माइक संभालने या कुछ भी बोलने से मना कर दिया, जिससे मंच पर मौजूद अन्य नेता भी सन्न रह गए।


नामांकन विवाद के बीच गहराया आपसी तनाव
दरअसल, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज होने के बाद कांग्रेस ने डैमेज कंट्रोल और आगामी रणनीति को लेकर यह प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई थी। कांग्रेस जहां एक तरफ इस मुद्दे पर कानूनी और राजनैतिक लड़ाई लड़ने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी तरफ शीर्ष नेतृत्व के बीच मंच पर दिखी इस तनातनी ने पार्टी की अंदरूनी गुटबाजी को उजागर कर दिया है। विपक्षी दल अब इस वायरल वीडियो को लेकर कांग्रेस पर तंज कस रहे हैं, जबकि कांग्रेस खेमे में इस घटना के बाद सन्नाटा पसरा हुआ है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE