चित्तौड़गढ़। भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति की सांवरिया शाखा द्वारा बुधवार को बस स्टैंड पर शीतल मसाला छाछ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शाखा अध्यक्ष आशा पोखरना ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान लगभग 35 लीटर मसाला छाछ का वितरण कर राहगीरों एवं यात्रियों को गर्मी से राहत प्रदान की गई।
सचिव डॉ. रेनू सोमानी ने बताया कि पुरुषोत्तम मास के अवसर पर पुण्य कार्यों एवं जनसेवा की भावना से यह आयोजन किया गया। समिति का उद्देश्य भीषण गर्मी में आमजन को राहत पहुंचाना और सेवा कार्यों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष रीना जागेटिया, उपाध्यक्ष संगीता कालंद्री, बबीता विजयवर्गीय, रेखा समदानी, रमिता अग्रवाल, मोनिका चंडक, शिखा भदादा, प्रियंका नाराणीवाल, रिंकू कोगटा, अनीता कोगटा, सुधा काबरा, नीतू तोषनीवाल, नीलम मुरोठिया, सीमा गगरानी, श्वेता भंडारी एवं मीना सहित समिति की अन्य सदस्याओं ने सहयोग प्रदान किया।