नीमच। सहायक यंत्री (शहर) द्वारा बताया गया कि दिनांक 11 जून 2026 (गुरुवार) को 33 केवी नीमच फीडर प्रातः 07.00 बजे से 11.00 बजे तक बंद रहेगा। 66 केवी लाइन स्थापना एवं प्री-मानसून ग्रिड मेंटेनेंस कार्य के चलते यह शटडाउन लिया जा रहा है।
इस दौरान 33/11 केवी सीआरपीएफ ग्रिड एवं औद्योगिक ग्रिड से जुड़े सभी 11 केवी फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इनमें टाउन-2, टाउन-3, अल्कोलाइड, झांझरवाड़ा, कलेक्ट्रेट, औद्योगिक, जेल एवं पीएम आवास फीडर शामिल हैं।
बिजली बंद रहने से विकास नगर, टीचर्स कॉलोनी, जवाहर नगर, हाउसिंग बोर्ड, नया बाजार, कमल चौक, स्टेशन रोड, औद्योगिक क्षेत्र, जिला पंचायत, न्यायालय भवन, मेडिकल कॉलेज सहित कई प्रमुख क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। विभाग ने बताया कि कार्य की आवश्यकता अनुसार समय में परिवर्तन भी किया जा सकता है।