BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 10, 2026, 6:13 pm
KHABAR : मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भाजपा ने किया सुंदरकांड, श्रीरामराजा मंदिर में हुए अनुष्ठान, कार्यकर्ताओं ने की लंबी उम्र की कामना, पढे़ खबर 

Share On:-

टीकमगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बुधवार को नजरबाग स्थित श्रीरामराजा मंदिर में भाजपा नगर मंडल की ओर से आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और मिठाई बांटकर जश्न मनाया, साथ ही आरती भी की गई।


भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने बताया कि यह सुंदरकांड पाठ मोदी सरकार के विकास, विश्वास और जन कल्याण के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि इन वर्षों में विकास की गंगा बहाई गई है, जिससे गरीबों को मुख्यधारा में लाया गया।


राजपूत ने आगे कहा कि भारत ने मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रियल हब के रूप में पूरी दुनिया में अपना निर्यात बढ़ाया है, जिससे रोजगार सृजित हुए हैं और जन-जन को आत्मनिर्भर बनाया गया है। उन्होंने भाजपा जैसे संगठन में एक कर्मठ कार्यकर्ता की पहचान और पद की गरिमा पर भी जोर दिया।


कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत, भाजपा चंबल संभाग प्रभारी डॉ. अभय यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष लक्ष्मी गिरी गोस्वामी, महामंत्री इंजी. अभय प्रताप सिंह यादव और नगर मंडल के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


उपस्थित अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंकित तोमर, प्रजातंत्र गंगेंले, पूर्व प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा राहुल तिवारी, विवेक अग्रवाल, मीरा खरे, पुष्पा यादव, शशिप्रभा सुनील जैन होंडा, नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, शिवचरण उटमालिया, आदित्य परमार, डॉ. सुमित उपाध्याय, सुनील रैकवार, मनोहर अहिरवार, सौरभ कठैल, विनोद कड़ा, आकाश अवस्थी, पूरनचंद्र गुप्ता, अरविंद श्रीवास्तव, प्रभु उटमालिया और शुभ शेषा शामिल थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE