चित्तौड़गढ़। लखनऊ के होटल रामाडा में आयोजित भारत सहकारी बैंकिंग सम्मेलन में चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव को बेस्ट अर्बन कोऑपरेटिव बैंक, बैंक अध्यक्ष डॉ आई एम सेठिया को बेस्ट चेयरमैन अवार्ड, डा वंदना को बेस्ट प्रबंध निदेशक अवॉर्ड प्रदान किया गया। इस मौके पर देश भर से आए लगभग 500 प्रतिनिधि सहित अतिथि मौजूद थे। सम्मेलन में डा सेठिया पूर्व चेयरपर्सन एडवोकेट विमला सेठिया और एमडी वंदना वजीरानी ने अतिथियों से अवार्ड प्राप्त किया।
बैंक के महाप्रबंधक जेपी जोशी के अनुसार बैंक उपाध्यक्ष शिव नारायण मानधना व निदेशक मंडल सदस्य और प्रबंधन मंडल अध्यक्ष सीए दिनेश सिसोदिया सहित सदस्यों ने बैंक को मिले इस सम्मान पर हर्ष व्यक्त किया, और कहा कि रजत जयंती वर्ष ने बैंक को यह सम्मान मिलना सहकारी बैंकिंग क्षेत्र के लिए गौरव का विषय है।
सहकारी सम्मेलन में तकनीकी सत्रों में विभिन्न विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा बैंकिंग क्षेत्र में हो रहे नियमित बदलाव साइबर फ्रॉड से बचाव,ग्राहक संतुष्टि जैसे विषयों सहित नए नए प्रॉडक्ट के प्रभावी उपयोग करने पर विस्तृत समसामयिक चर्चा भी की गई। जिसमें चित्तौड़ अर्बन बैंक ने प्रतिनिधियों ने भी पेनल स्पीकर के नाते सहभागिता निभाई।
राजस्थान के 7 बैंकों का प्रतिनिधिमंडल लखनऊ सम्मेलन के बाद अयोध्या काशी दर्शन कर मंगलवार शाम राजस्थान लौटा।