BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2026, 10:16 am
KHABAR : जून माह की इस तारीख को होगी महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच की महत्वपूर्ण बैठक, मध्यान्ह भोजन एवं आंगनवाड़ी संचालन से जुड़ी समस्याओं पर होगा विचार-विमर्श, पढ़े दिनेश वीरवाल की खबर 

Share On:-

नीमच। महिला स्व सहायता समूह संगठन जिला नीमच द्वारा मध्यान्ह भोजन एवं आंगनवाड़ी योजनाओं के संचालन में आ रही विभिन्न समस्याओं के संबंध में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन दिनांक 12 जून 2026, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे गांधी वाटिका, नीमच में किया जाएगा।

बैठक में संगठन की प्रदेश अध्यक्ष माया मनोहर बैरागी द्वारा संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी जाएगी। साथ ही 15 जून से नवीन शैक्षणिक सत्र प्रारंभ होने के उपरांत भोजन पकाने हेतु गैस सिलेंडर एवं ईंधन उपलब्धता की गंभीर समस्या सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जाएगा।

इस अवसर पर जिले के सभी स्व सहायता समूहों को संगठन से जोड़ने हेतु विशेष सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

संगठन की जिला अध्यक्ष माया पुष्कर पाटीदार (राबड़िया) ने प्रेस नोट जारी कर बताया कि जिले में लगभग 830 स्व सहायता समूह एवं 2200 महिला रसोइयां मध्यान्ह भोजन एवं आंगनवाड़ी योजनाओं के अंतर्गत भोजन निर्माण एवं संचालन कार्य में संलग्न हैं। उन्होंने जिले के सभी समूह संचालकों, पदाधिकारियों एवं रसोइया बहनों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया है।

बैठक के उपरांत विभिन्न समस्याओं एवं मांगों के निराकरण हेतु एक विस्तृत ज्ञापन तैयार कर माननीय मुख्यमंत्री के नाम जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ), जिला नीमच को सौंपा जाएगा। उक्त जानकारी संगठन की जिला सचिव आशा शर्मा, मालखेड़ा द्वारा प्रदान की गई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE