BREAKING NEWS
KHABAR : खाखर देव मंदिर पर धूमधाम से मनाई तेजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंजा.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह के निर्देश पर.. <<     KHABAR : जिले में मिलावट के विरुद्ध कठोर कार्रवाई.. <<     REPORT : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने ईवीएम-वीवीपैट.. <<     BIG NEWS : पड़ोसी के एक फोन ने खोली चोरी की वारदात, घर.. <<     KHABAR : कसरावद मंडी में कपास-मक्का नीलामी का शुभ.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला.. <<     KHABAR : मेरे सपनों का भारत में बच्चों ने रंगों से.. <<     KHABAR : जमीन विवाद में गर्भवती महिला और परिवार पर.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर अभयारण्य में छोड़ी गई मादा.. <<     BIG NEWS : मांस-अंडे की दुकानों के खिलाफ रहवासियों.. <<     KHABAR : महिला-बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता की पहल,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2026, 11:17 am
KHABAR : कुल्हाड़ा घाट रेत खदान पर कलेक्टर और एसपी की देर रात दबिश, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पढे़ खबर

Share On:-

मुरैना। जिले में अवैध खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में गुरुवार देर रात लगभग 2 बजे कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने पुलिस अधीक्षक  धर्मराज मीणा के साथ कुल्हाड़ा घाट रेत खदान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खनिज अधिकारी  सुखदेव निर्मल भी मौजूद रहे।


कलेक्टर  जांगिड़ ने खदान क्षेत्र में संचालित खनन कार्यों, रेत परिवहन व्यवस्था, सुरक्षा मानकों तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों के पालन की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खनन गतिविधियां पूर्ण पारदर्शिता और निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित हों तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई की जाए।


निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने खदान क्षेत्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर रेत परिवहन की निगरानी व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि खनिज संपदा शासन की महत्वपूर्ण धरोहर है और इसके संरक्षण के साथ-साथ राजस्व हितों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है। अवैध खनन और परिवहन में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


वहीं पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीणा ने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेत घाटों एवं परिवहन मार्गों पर नियमित निगरानी रखी जाए। उन्होंने कहा कि अवैध परिवहन, ओवरलोडिंग और नियमों के उल्लंघन के मामलों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन और पुलिस का संयुक्त अमला क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहकर कानून व्यवस्था और खनिज नियमों के पालन को सुनिश्चित करेगा


निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मौके पर आवश्यक सुधारात्मक निर्देश भी दिए और संबंधित अमले को शासन के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा।


जिला प्रशासन द्वारा खनिज गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, जिससे खनन कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और नियमों का प्रभावी पालन सुनिश्चित हो सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE