BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 11, 2026, 11:20 am
KHABAR : भादवामाता धाम में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष पूजन, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दिलीप सिंह परिहार सहित मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने की प्रधानमंत्री के दीर्घायु जीवन की कामना, पढ़े खबर 

Share On:-

जावासा/भादवामाता। भारतीय जनता पार्टी भादवामाता मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष पूजा अनिल शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भादवामाता धाम में विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में नीमच विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता दिलीप सिंह परिहार सहित मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मां भादवामाता के दर्शन कर विशेष पूजन-अर्चन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के लिए मां भगवती से प्रार्थना की गई।

इस अवसर पर आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और भक्ति भाव से सहभागिता की। विधायक परिहार ने भजन प्रस्तुत करने वाली मंडली का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सुशासन की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की।

इस अवसर पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष निलेश पाटीदार एवं अर्जुन सिंह सिसोदिया, जिला मंत्री सत्यनारायण गोयल, रोशन वर्मा, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू नागदा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष रतन मालावत, मंडल महामंत्री महेश गुर्जर एवं राजेंद्र सिंह तंवर, मंडल उपाध्यक्ष राजीव गरासिया, मोहनलाल नागदा, जसवंत टेलर, बबलू धनगर, प्रहलाद चौधरी, हीरालाल कुमावत, सरपंच लालजी सेन, दिलीप पुरोहित, प्रतिनिधि नवलकृष्ण सुरावत, कालूराम गुर्जर, कुशल पाटीदार, मुकेश शर्मा, प्रकाश नागदा, जीवन माली, शांतिलाल टेलर, करन सिंह, लालजी नागदा, दिलीप सिंह बोराणा, कवरलाल, मंगल सिंह, गोविंद भारद्वाज, परसराम पंडिया, कमल गुर्जर, नितेश पंडित, अर्जुन राठौर, राजू शर्मा, मोहनलाल, देवकन्या मालावत, सत्यनारायण, राजेंद्र देवड़ा, प्रेम गुर्जर, राजू धनगर, प्यार सिंह चौहान एवं खुमान सिंह चौहान सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की उन्नति, प्रदेश की खुशहाली एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व की निरंतरता की मंगलकामना के साथ हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE