BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : सप्ताह में एक दिन होने वाली पेयजल संबंधी.. <<     REPORT : कलेक्टर माकिन ने किया ईव्हीएम वेयर हाउस.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : लोकसभा निर्वाचन और पोलिंग पार्टी नम्बर.. <<     BIG NEWS : करंट लगने से पिता-पुत्र की मौत, मनासा के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शासकीय आईटीआई में वर्ष 2024 के प्रवेश पंजीयन.. <<     KHABAR : उपसंचालक डॉ जी. दास ने पशुपालकों के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : न्यू कलेक्टोरेट कार्यालय के सभाकक्ष में.. <<     KHABAR : लोक सेवा केन्द्रों पर आवेदनों की संख्या.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रही हुकम बाई न्याती, परिवार में.. <<     BIG NEWS : एसएसवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, एमपी के कई.. <<     NEWS : कलेक्टर और एसपी की उपस्थिति में होगा.. <<     NEWS : सट्टे की पर्ची पर रूपयों का दाव लगाकर जुआ.. <<     KHABAR : शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ मनासा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2023, 11:24 am
GOOD NEWS : रंग लाया विधायक का प्रयास, जिले की इस विधानसभा क्षेत्र को मिली नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र की सौगात, फर्नीचर व उपकरण भी स्वीकृत, पढ़े खबर

Share On:-

रतलाम। जावरा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य क्षेत्र में सुविधाओं को लेकर विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा विगत समय से किये जा रहे प्रयासों में निरंतर सफलता मिल रही है। राज्य शासन ने लगभग 73 लाख रुपये की लागत से ग्राम गोंदीशंकर में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन मय फर्नीचर व उपकरण सहित स्वीकृत किया है, जबकि पांच उप स्वास्थ्य केंद्र को स्वीकृत करने की कार्यवाही की जा रही है, जिससे जावरा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए मिल जायेगी। इन स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। 

उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय के निरंतर प्रयासों से जावरा विधानसभा क्षेत्र में बीते वर्षाे में लगभग 14 करोड़ रु. की लागत से स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन स्वीकृत हुए, जिनके कार्य प्रगतिरत है। इनमे ग्राम रिंगनोद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा ग्राम हनुमंतिया, झालवा, बिनोली, बहादुरपुर जागीर, मोरिया, रोला, पिपल्याजोधा, सुजापुर, उम्मेदपुरा, चिपिया, हसनपालिया, आम्बा, माउखेडी, मीनाखेडा व हतनारा में उप स्वास्थ्य केन्द्रों के भवन सम्मिलित है। इसके अलावा शेष स्थानों पर भी सुविधाए प्रारम्भ करने के लिए डॉ. पाण्डेय ने सतत प्रयास किये, जिसके चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी के अनुमोदन से जावरा विधानसभा क्षेत्र 73 लाख रु. की लागत से ग्राम गोंदीशंकर में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन मय फर्नीचर व उपकरण सहित की स्वीकृति दी गई।जावरा विधानसभा क्षेत्र में 5 स्थानों पर उप स्वास्थ्य केन्द्रों के भवनों के स्वीकृति की प्रक्रिया की जा रही है जिसमे जावरा विकासखंड में मांडवी, पिपल्यासीर व उणी, पिपलोदा विकासखंड में ग्राम रियावन व रणायरा में भी सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण किया जाएगा। इन उप स्वास्थ्य केन्द्रों को हेल्थ वेलनेस सेंटर के रूप में भी प्रयोग किया जाएगा। 

इसके अलावा सीएचओ का आवास भी इन केन्द्रों के समीप बनाया जाएगा। उप स्वास्थ्य केन्द्रों की सौगात मिलने पर क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है। विधायक डॉ. पाण्डेय ने मुख्यमंत्री चौहान व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE