नीमच। विवेकानंद बाल कल्याण समिति द्वारा संचालित एसएसवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल नीमच सीबीएसई का कक्षा 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम सर्वश्रेष्ठ रहा।
सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में विज्ञान संकाय में कुल 27 भैया-बहनों में से 18 प्रथम श्रेणी में तथा 7 द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण रहे। कक्षा 12वीं विज्ञान का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत, वाणिज्य का 95 प्रतिशत तथा कला का 100 प्रतिशत रहा। कला संकाय में बहिन महक शर्मा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम तथा बहिन हर्षिता मेघवाल ने 90 प्रतिशत अंक से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वाणिज्य संकाय में बहिन ऐश्वर्या उदासी ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम तथा बहिन शगुन परिहार ने 85 प्रतिशत अंक से द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान संकाय में बहिन अनम खान ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम तथा रोहन सैनी ने 74.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त कर संस्था को गौरवान्वित किया।
इसी प्रकार कक्षा दसवीं में कुल 116 विद्यार्थी सम्मिलित हुए जिनमें से 100 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी, 13 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण रहे। कक्षा दसवीं में बहिन सुष्मिता भट्ट ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, भय्या धैर्य जिंदल ने 92.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय तथा साक्षी जैन ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
संस्था की इस सफलता पर समिति अध्यक्ष प्रहलाद राय गर्ग, उपाध्यक्ष छत्रपाल सिंह परिहार, सचिव निलेश पाटीदार एवं समस्त समिति सदस्य एवं प्राचार्य कविता जिंदल तथा विद्यालय परिवार ने सभी उत्तीर्ण भैया बहनों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।