चित्तौडगढ़। नूतन स्पोर्ट्स क्लब चित्तौडगढ़ (कलेक्ट्रेट परिसर) के तत्वावधान में होने वाले प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ 15 मई बुधवार को होगा। यह जानकारी देते हुए क्लब के वरिष्ठ खिलाडी व अध्यक्ष रतनलाल चावला व उपाध्यक्ष मांगीलाल राव ने बताया कि नूतन स्पोर्ट्स में 15 मई से 15 जून तक एक माह का वॉलीबाल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसका उद्घाटन 15 मई शाम को 5.30 बजे जिला कलेक्टर चित्तौडगढ़ आलोक रंजन एवं जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी की गरिमामय उपस्थिति में किया जायेगा।
इस निशुल्क शिविर में सभी खिलाडियों का प्रतिदिन का नाश्ता क्लब के वरिष्ठ खिलाडी मनोहर खटीक की तरफ से दिया जायेगा व प्रत्येक रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।