BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन.. <<     KHABAR : एमपी के तीनों उम्मीदवारों को जीत का.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से बदली सुरेश पाटीदार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पशु कल्याण एवं गौपालन समितियों की बैठक 12.. <<     KHABAR : एनकॉर्ड समिति की बैठक में नशामुक्ति.. <<     KHABAR : मालिक ने महाकाल की सवारी के हाथी का.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून का जोर, 34.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल पिल्ले, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगिता.. <<     NEWS : हरिबोल प्रभातफेरी द्वारा भजन कीर्तन के.. <<     KHABAR : गिरदावली पोर्टल की खराबी से किसान परेशान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भौरासा में.. <<     KHABAR : भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के लिए.. <<     REPORT : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, नीमच-मंदसौर.. <<     देवास जिले के भौंरासा में नर्मदा जल सप्लाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2023, 5:04 pm
KHABAR : 20 मई से 25 मई तक मनाया जाएगा जिले का गौरव दिवस, स्वच्छता अभियान, वहन रैली सहित कई गतिविधियां होगी आयोजित, पढ़े खबर 

Share On:-

बडवानी।जिले का गठन 25 मई 1998 को किया गया था। बड़वानी नगर का गौरव दिवस 20 से 25 मई तक मनाया जाएगा। इस दौरान अनेक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अपर कलेक्टर केके मालवीय एवं एसडीएम बड़वानी घनश्याम धनगर ने उक्त बातें कलेक्टर कार्यालय बड़वानी के सभागृह में गौरव दिवस मनाए जाने संबंधित आयोजित बैठक के दौरान कही। इस दौरान एसडीएम बड़वानी घनश्याम धनगर ने बताया कि बड़वानी नगर के गौरव दिवस में सभी की सहभागिता अनिवार्य है। गौरव दिवस के तहत 20 मई को नर्मदा तट राजघाट पर स्वच्छता अभियान, 21 मई को बाइक रैली के माध्यम से राजघाट पहुंचकर मां नर्मदा को चुनरी चढ़ाई जाएगी साथ ही दीपदान एवं मां नर्मदा की महाआरती की जाएगी। 22 मई को नगर पालिका परिसर बड़वानी में महिलाओं एवं बच्चों से संबंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । 23 से 25 मई तक शहीद भीमा नायक महाविद्यालय के प्रांगण में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 23 मई को कवि सम्मेलन, 24 मई को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा जिसमें निमाड़ी कलाकार आनंदीलाल भावेल एवं शिव गुप्ता का कार्यक्रम रहेगा, 25 मई को गीताबेन रबारी का कार्यक्रम होगा। बैठक में नगरपालिका बड़वानी उपाध्यक्ष सुभाष भावसार, बड़वानी नगर मंडल अध्यक्ष कृष्णा गोले जिला महामंत्री विक्रम चौहान, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अभिलाषा सोनी, महिला मोर्चा की जया शर्मा, बड़वानी नगर के विभिन्न वार्डों के पार्षद सहित अन्य जनप्रतिनिधि गण समाजसेवी एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE