नीमच। जिला पशु कल्याण समिति एवं जिला पशु क्रूरता निवारण समिति, नीमच की बैठक 12 जून 2026 को प्रातः 11 बजे कलेक्टर हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष, नीमच में आयोजित की जाएगी।
इसके पश्चात गौपालन एवं पशु संवर्धन समिति की बैठक भी प्रातः 11.30 बजे आयोजित होगी। बैठकों में पशु कल्याण, पशु संरक्षण, गौपालन एवं पशु संवर्धन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। समिति के सभी सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित रहने का आग्रह किया गया है।