BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन.. <<     KHABAR : एमपी के तीनों उम्मीदवारों को जीत का.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से बदली सुरेश पाटीदार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पशु कल्याण एवं गौपालन समितियों की बैठक 12.. <<     KHABAR : एनकॉर्ड समिति की बैठक में नशामुक्ति.. <<     KHABAR : मालिक ने महाकाल की सवारी के हाथी का.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून का जोर, 34.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल पिल्ले, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगिता.. <<     NEWS : हरिबोल प्रभातफेरी द्वारा भजन कीर्तन के.. <<     KHABAR : गिरदावली पोर्टल की खराबी से किसान परेशान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भौरासा में.. <<     KHABAR : भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के लिए.. <<     REPORT : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, नीमच-मंदसौर.. <<     देवास जिले के भौंरासा में नर्मदा जल सप्लाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2023, 5:12 pm
REPORT : कॅरियर सेल के कार्यकर्ता सुरेश कनेश ने बताया स्वॉट एनालिसिस, बोले- समय रहते कर लीजिये अपनी खूबियों और कमजोरियों का आकलन, पढ़े खबर 

Share On:-

बडवानी। स्वॉट विश्लेषण एक बहुत अच्छी तकनीक है। यह कंपनियों, संगठनों, व्यापारिक-व्यावसायिक संस्थानों के साथ ही व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक व्यक्ति के द्वारा किया जा सकता है। स्वॉट में अंग्रेजी के चार अक्षर हैं एसडब्ल्यूओ और टी। एस का अर्थ है स्ट्रेंथ्स, डब्ल्यू का अर्थ है- वीकनेसेस, ओ का आशय है- अपारच्युनिटी एवं टी का अर्थ है थ्रेट्स। इस तरह इसमें ताकत या खूबियां, कमजोरियां, अवसर और चुनौतियों का समावेष है। प्रत्येक व्यक्ति को, खासकर युवाओं को अपना स्वॉट एनालिसिस करके समय रहते अपनी खूबियों और कमियों को जानकर अपना मूल्यांकन कर लेवें। अपनी कमियों को दूर करें और खूबियों को बढ़ायें ताकि आप अपने जीवन का लक्ष्य प्राप्त कर सकें। 
ये बातें कॅरियर सेल के कार्यकर्ता सुरेश कनेश ने शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बड़वानी के स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहीं। व्यक्तित्व विकास से संबंधित यह आयोजन प्राचार्य डॉ. एनएल गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यकर्ता प्रीति गुलवानिया और वर्षा मुजाल्दे ने बताया कि कॅरियर सेल के माध्यम से सैकड़ों विद्यार्थी अपने स्वॉट एनालिसिस करके अपने लक्ष्य की प्राप्ति की दिशा में अग्रसर हो रहे हैं। आयोजन में सहयोग अंकित काग, दिलीप रावत, उमेश किराड़, सुभाष चौहान, राहुल भंडोले, धीरज सगोरे, सतीष अवास्या, भियारी गुर्जर, वर्षा मालवीया, कोमल सोनगड़े, तुषार गोले एवं डॉ. मधुसूदन चौबे द्वारा दिया गया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE